रेखा की गिफ्ट की हुई साड़ी पहन शो में पहुंची कंगना, दिखी दोनों की खास बॉन्डिंग

  • Aditi
  • Monday | 14th January, 2019
  • entertainment
संक्षेप:

  • कंगना रनौत फिल्म `मणिकर्णिका` के प्रमोशन में व्यस्त हैं
  • शो में कंगना रेखा की गिफ्ट की हुई साड़ी पहन कर पहुंची
  • शो में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी पहुंची

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म `मणिकर्णिका` के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जो कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में कंगना रनौत फिल्म `मणिकर्णिका` के प्रमोशन के लिए एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं थी। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड दीवा रेखा भी नजर आईं। शो में कंगना और रेखा के बीच की एक खास बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं आपको बता दें अवॉर्ड शो में कंगना रेखा की गिफ्ट की हुई कांजीवरम साड़ी पहन कर आईं थी और दोनों ही दीवा कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

रेखा ने अपने हाथों से कंगना को अवॉर्ड दिया और बाद में स्टेज पर ही रेखा ने कंगना को `इन आंखों की मस्ती के` और `परदेसिया` सॉंग के कुछ डांस स्टेप सिखाए। इसके अलावा शो में दोनों मराठी गाने पर भी डांस करती नजर आईं। इसी के साथ अवॉर्ड शो में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी पहुंची थीं। जिनका आशीर्वाद लेने रेखा और कंगना एक साथ पहुंची। बता दें कि `मणिकर्णिका` के साथ कंगना ने डायरेक्शन में पहली पर कदम रखने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रक्रिया मिली है। कुछ को ट्रेलर पसंद आया और कुछ को नहीं। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

 

 

Related Articles