रणबीर और आलिया ने इस तरह मनाया न्यू ईयर कि ख़ुशी से फूले न समाए ऋषि कपूर

  • Sonu
  • Tuesday | 1st January, 2019
  • entertainment
संक्षेप:

  • इंडस्ट्री के न्यू लव बर्ड ने न्यू यॉर्क में नए किया साल का वेलकम
  • सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो नजर आये ऋषि कपूर
  • आलिया जल्द ही नजर आएंगी शादी के जोड़े में

नए साल का जश्न हर बार बॉलीवुड में खास होता है। इस बार फिल्म इंडस्ट्री के न्यूलव बर्ड आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए साल का वेलकम एक साथ न्यू ईयर में किया। दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में ऋषि कपूर भी नजर आए। जोकि काफी वक्त से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें कपूर खानदान के साथ-साश आलिया भी मस्ती करती दिखाई दीं। एक तस्वीर में रिद्धिमा, नीतू कपूर, भरत साहनी, रणबीर और आलिया हैप्पी न्यू ईयर लिखा फ्रेम पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तस्वीर में इसी फ्रेम के साथ ऋषि कपूर नजर आए।

बता दें रिद्धिमा कपूर के अलावा नीतू कपूर ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें आलिया भट्ट कपूर खानदान के साथ काफी घुली मिली दिखाई दे रही हैं। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के रिश्ते को कपूर खानदान से सहमति मिल गई है बस ऋषि कपूर की तबीयत में सुधार का इंतजार है।

 

Related Articles