इंडस्ट्री के इन दिग्गज सितारों ने जमकर मनाया लोहड़ी का जश्न

  • Hasnain
  • Monday | 14th January, 2019
  • entertainment
संक्षेप:

  • मीशा दादू पंकज कपूर के साथ लोहड़ी मनाती नजर आईं
  • अर्जुन कपूर ने भी लोहड़ी का जश्न मनाया
  • सारा अली खान ने परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की

देशभर में लोहड़ी का त्योहार हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारें भला कैसे पीछे रह सकते हैं। शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर से लेकर तो सारा अली खान तक सभी ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें लोहड़ी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है जिसमें मीशा अपने दादू पंकज कपूर के साथ लोहड़ी मनाती हुई नजर आईं। लेकिन अफसोस तस्वीरों में शहीद कपूर नजर नहीं आए क्योंकि वह फिल्म `कबीर सिंह` की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपने परिवार के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन कपूर खुद तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वीडियो में मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा नजर आ रही हैं।

इसी के साथ सारा अली खान ने भी परिवार के साथ लोहड़ी सेलेब्रट करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सारा गुलाबी रंग का तो वहीं अमृता सिंह नीले रंग का सूट पहने खूब एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। बता दें सारा अली खान की दूसरी फिल्म `सिंबा` हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। बता दें सारा अली खान ने `केदारनाथ` फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे।

 

Related Articles