सिटी स्टार: इलाहाबाद के ये डेंटिस्ट देते हैं मरीजों को हाईटेक सुविधा

  • Hasnain
  • Sunday | 5th November, 2017
  • local
संक्षेप:

  • क्या आपको भी लगता है दांतों  के डॉक्टर से डर
  • प्रतीक चलाते हैं इलाहाबाद में Advanced Dental Lounge
  • क्लिनिक में वाई-फाई की भी सुविधा

 

इलाहाबाद: जब कभी आपको किसी दांत के डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता पड़ती है तो डर जरूर लगता होगा। अधिकांश लोगों को लगता है लेकिन इलाहाबाद में एक ऐसे दांत के डॉक्टर है जो दांत के इलाज के साथ-साथ डर को भगाने का काम भी करते हैं।

NYOOOZ आपको इलाहाबाद के उस डेंटिस्ट से मिलाने जा रहा है जिनका नाम डॉ प्रतीक पांडे है। प्रतीक इलाहाबाद के सिविल लाइन्स में एडवांस डेंटल लाउंज (Advanced Dental Lounge) चलाते हैं। प्रतीक दांतो के सर्जन और कॉस्मेटिक स्माइल डिजाइन के विशेषज्ञ हैं।

प्रतीक की पढ़ाई लिखाई इलाहाबाद के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई और उत्तराखंड से दंत चिकित्सा की पढा़ई पूरी की। प्रतीक का सिविल लाइंस के अलावा एक  क्लिनिक इलाहाबाद के बैराना में है।

NYOOOZ इलाहाबाद के साथ एक विशेष बातचीत में डॉ प्रतीक ने बताया कि दांतों के क्लिनिक का नाम लाउंज रखने का क्या कारण था। उन्होंने कहा, "एक बार एक विदेशी मेरे बैराना क्लिनिक पर आये और कहा कि भारतीय डॉक्टर अच्छे हैं लेकिन क्लिनिक इतने अच्छे  नहीं हैं। उस समय मैंने ऐसे क्लिनिक खोलने का सोचा भी नहीं था। जिसके बाद मैंने एक क्लिनिक खोलने का फैसला किया और उसका नाम  Advanced Dental Lounge रखा। Lounge का मतलब आराम करने की जगह होता है और मेरा क्लिनिक कुछ वैसा ही है।"

डॉ प्रतीक दो साल  बेंगलुरु और दिल्ली में भी प्रैक्टिस कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने वापस इलाहाबाद लौटने का फैसला किया। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में एक गुणवत्तापूर्ण  दंत चिकित्सा प्रदान करने के लिए ये फैसला लिया।

प्रतीक ने आगे कहा कि एक मध्यम वर्गीय परिवार से होने के नाते मेरे पास यहां कोई चिकित्सा पृष्ठभूमि नहीं थी लेकिन मेरे पास इलाहाबाद में एक अच्छी दंत सेवाओं को लाने की सोच थी। मैंने इसी उद्देश्य के तहत बैराना में मल्टी-स्पेशलिटी डेंटल सेंटर शुरू किया। प्रतीक ने बताया कि कम से कम 200-300 किलोमीटर से मरीज इलाज कराने यहां आते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है मैंने भारत में एक बढ़िया दंत लाउंज क्लिनिक बनाने में सफल रहा।

इस क्लिनिक की विशेषताओं की बात की जाये तो इसमें मरीजों के लिए मुफ्त वाई-फाई के अलावा ब्लूटूथ-कनेक्टिंग, संगीत के आनंद के साथ-साथ चाय और कॉफी की भी व्यवस्था की गई है।

इस क्लिनिक में...

1. एंडोडोन्टिस्ट- डॉ रजनी शुक्ला
2. दंतों के सर्जन- डॉ प्रतीक पांडे
3. ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन- डीआर आशुतोष शुक्ला
4) इम्प्लांटोलॉजिस्ट - डीआर गुप्ता
5) ऑर्थोडोन्टिस्ट - डॉ अजीत अपनी सेवाएं देते हैं।

इस क्लिनक में आरसीटी मशीन (RCT Machine), भारता का पहला वायरलेस एक्स-रे सिस्टम,100% पेनलेस इंजेक्शन,डीएसडी,अल्ट्रासोनिक क्लीनर, पीआरएफ मशीन की सुविधा यहां उपलब्ध है।

प्रतीक का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ इलाहाबाद ही नहीं बल्कि देश भर के मरीजों इस तरह का अनुभव देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली तक के मरीज यहां आते हैं। प्रतीक ने आगे कहा कि वह इलाहाबाद के लोगों को दांतों की समस्या को लेकर और अधिक जागरूक करना चाहते है। NYOOOZ इलाहाबाद डॉ प्रतीक के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles