सिटी स्टार: इलाहाबाद के सूर्यांश रीवा गुप्ता ने मुश्किलों से लड़कर बनाया अपना मुकाम

  • Hasnain
  • Sunday | 13th August, 2017
  • local
संक्षेप:

  • NYOOOZ ने इवेंट मैनेजर सूर्यांश रीवा गुप्ता से बातचीत
  • सूर्यांश कर चुके हैं कई बड़े इवेंट का आयोजन
  • दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी पढ़ाई

 

 

 

इलाहाबाद: इलाहाबाद ने अनगिनत आईएएस अधिकारी दिए हैं और इसलिए इस शहर को आईएएस अधिकारी बनाने वाली फैक्ट्री कही जाती है। लेकिन हालिया कुछ वर्षों में इस शहर में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की भी बढ़ती लोकप्रियता बढ़ी है।

यहां के युवा काफी संख्या में फोटोग्राफी, इवेंट मैनेजमेंट, ग्राफिक डिजाइनिंग, विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन जैसे पाठ्यक्रमों को चुना है। हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की तुलना में यह संख्या अभी भी कम है।

NYOOOZ आपको इलाहाबाद के एक 26 वर्षीय इवेंट मैनेजर से मिलवाने जा रहा है, जिसने इलाहाबाद में ही रह कर अपने करियर को एक नई उंचाई देने का काम किया।  जिसका नाम सूर्यांश रीवा गुप्ता है, जो शहर में कई प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करा चुके हैं। इन कर्यक्रमों में से एक कार्यक्रम ऐसा भी था जिसमें रैपर बादशाह को बुलाया गया था। ये कार्यक्रम संभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में आयोजित किया गया था।

सूर्यांश बिशप जॉनसन स्कूल से पासआउट है। जिसके बाद सूर्यांश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉएम. स्नातक किया। सूर्यांश ने वहां भी कई इवेंट कार्यक्रमों को आयोजित किया। जिसके बाद उन्होंने इसे एक करियर के रूप में चुना। उन्हें परिवारिक हालातों के कारण इलाहाबाद वापस आना पड़ा क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया था।

उनकी कंपनी `निर्वांजा` ने शहर में कई प्रतिष्ठित इवेंट आयोजित किये है। कॉलेज और स्कूल के आयोजनों से लेकर कंपनी के इवेंट कार्यक्रम और अवार्ड नाइट तक, सभी तरह के कार्यक्रमों को बड़ी सफलता के साथ आयोजित कराया है।

सूर्यांश, शहर में बड़े स्तर पर डीजे पार्टियों को करने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्यांश आने वाले  26 अगस्त को इलाहाबाद के केपी ग्राउंड पर एक डीजे नाइट का आयोजन करने जा रहे हैं, जहां लगभग 1000 लोगों की भीड़ डीजे के थिरकते नजर आएंगे।

NYOOOZ से एक विशेष बातचीत में, सूर्यांश ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों को अभी भी इवेंट मैनेजर क्या होता है ? इसकी अच्छे से जानकारी नहीं है। सूर्यांश ने कहा कि शहर की युवा पीढ़ी अब मेट्रो शहरों की गति की तरह ही चलने की कोशिश कर रही है। जिसको देखते हुए आने वाले 10 सालों में बहुत कुछ बदलने की उम्मीद है। 

फिलहाल सूर्यांश युवाओं की एक टीम के साथ काम कर रहे हैं जो अपने सपनों के प्रति समर्पित हैं। NYOOOZ, इलाहाबाद के इस सितारे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। 

Related Articles