बरेली के एथलीट अर्पण शर्मा से NYOOOZ की खास बातचीत

  • Aditi
  • Sunday | 9th July, 2017
  • sports
संक्षेप:

  • राज्यपाल राम नाइक कर चुके हैं सम्मानित
  • 2013 में स्पेशल ओलंपिल एशिया पैसेफिक 200 मीटर के दौड़ में रजक पदक
  • 2015 वर्ड स्पेशल लॉस एंजिल्स अमेरिका में पावर लिफ्टिंग में चौथा स्थान

बरेली के बिहारीपुर सिविल लाइन्स में रहने वाले सुनील शर्मा के बेटे अर्पण शर्मा वैसे मानसिक रूप से तो थोड़ा दुनिया से अलग बच्चों में से है लेकिन हौसला ऐसा है कि भारत देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया।

अर्पण शर्मा बरेली के `पूजा सेवा संस्थान` स्कूल में पढ़ते हैं। 2013 दिसंबर स्पेशल ओलंपिल एशिया पैसेफिक 200 मीटर के दौड़ में भारत को रजक पदक दिलवाया। उसके बाद 2015 वर्ड स्पेशल लॉस एंजिल्स अमेरिका में अर्पण शर्मा ने पावर लिफ्टिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया। भारत सरकार के यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने खुद बरेली आकर अर्पण की माँ शिखा शर्मा जी को सम्मानित किया है। अर्पण के पिता एक सरकार कर्मचारी है। उन्हें अपने बेटे अर्पण शर्मा पर बहुत गर्व है।

अर्पण के पिता ने NYOOOZ की टीम को बताया कि 2015 में 2 गोल्ड 1 रजक पदक राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए है। 2014 में 3 स्वर्ण पदक राजकीय स्तर पर भी जीते हैं। अर्पण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर हैं।

राष्ट्रपति सम्मान के लिए भी अर्पण शर्मा का नाम यूपी सरकार ने सेंट्रल गवर्नमेंट को दिया है। अर्पण शर्मा बहुत ही सुलझे हुए बच्चों में है। बस थोड़ा मानसिक रूप से विकलांग हैं। उनमें कुछ कर दिखाने की हिम्मत है। अर्पण शर्मा दो भाई है।