देहरादून के अभिषेक के कायल हुए खतरों के खिलाड़ी "अक्षय कुमार"

  • Hasnain
  • Sunday | 16th July, 2017
  • local
संक्षेप:

  • दून के अभिषेक भट्ट अचानक सुर्खियों में
  • टॉयलेट- एक प्रेम कथा से प्रेरित होकर तैयार किया रैप
  • रैप को यू-ट्यूब और ट्विटर पर किया अपलोड

 

 

देहरादून: दून का एक युवा अचानक अपने रैप की वजह से सुर्खियों में आ गया है। इसकी वजह हैं नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेता अक्षय कुमार। अक्षय की आने वाली फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा से प्रेरित होकर देहरादून के अभिषेक भट्ट ने एक रैप बनाया है, जिसमें उसने देश के हालातों से लेकर राजनेताओं के वादे और लोगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को ऐसे अपने रैप में जोड़ा कि अक्षय कुमार भी अभिषेक के कायल हो गए।

वैसे तो अभिषेक भट्ट ने पहले भी कई रैप गाये हैं और वह अपने गाने यू-ट्यूब पर अपलोड भी कर दिया करते हैं लेकिन जैसे ही उन्होंने 2 दिन पहले टॉयलेट- एक प्रेम कथा से मिलता जुलता और स्वच्छ भारत अभियान की थीम पर रैप बनाकर उसे यू-ट्यूब और ट्विटर पर अपलोड किया। उसके बाद उन्हें लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

लेकिन ट्विटर पर स्टंट्मैन अक्षय कुमार ने अभिषेक का गाना ना केवल री-ट्यूट किया बल्कि उसे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भी डाल दिया। जिसके बाद एक ही दिन में लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने अभिषेक के गाने को ना केवल देखा बल्कि उसे पसंद भी किया।

अभिषेक ने NYOOOZ को बताया कि उनके परिवार को अक्षय कुमार बेहद पसंद है और उनकी फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा की कहानी को भी उन्होंने पढ़ा है जिसके बाद से उनके मन में यह रैप बनाने की सोच उपजी। इस काम में अभिषेक का साथ उनके दोस्त ने भी दिया।

अभिषेक का कहना है कि वह आगे भी देश व समाज से जुड़े मुद्दों पर इस तरह के रैप बनाएंगे। अभिषेक यह भी कहते हैं कि अक्षय कुमार के री-ट्यूट के बाद वह अपने आपको सेलिब्रिटी सा फील कर रहे हैं।

Related Articles