सिटी स्टार: मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ झुग्गी के बच्चों को पढ़ा रहे आदित्य धीमान

  • Hasnain
  • Wednesday | 16th August, 2017
  • local
संक्षेप:

  • रुड़की छावनी के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे बोल रहे अंग्रेजी
  • शिवराज सेवा नाम का एक ट्रस्ट दे रहा इन बच्चों को शिक्षा
  • झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पढ़ा रहे आदित्य धीमान

 

हरिद्वार: रुड़की छावनी के कुछ इलाकों में अगर आपको झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे अच्छी खासी अंग्रेजी बोलते हुए नज़र आएं, तो हैरान मत होइएगा। क्योंकि यहां अब गरीब बच्चे घूमते नहीं आते बल्कि पढ़ते लिखते नज़र आते हैं।

दरअसल, छावनी में शिवराज सेवा नाम का एक ट्रस्ट इलाके के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। सुभाषनगर इलाके में रहने वाले आदित्य धीमान की गरीब बच्चों को शिक्षित करने की सोच को लेकर बनाया गया।

ये ट्रस्ट आज पनियाला, चंदापुर, शाहपुर, रायपुर, सरकड़ी और कृष्णानगर में रहने वाले कई बच्चों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से उजागर कर रहा है। इस ट्रस्ट की नींव रखने वाले आदित्य धीमान एमबीए करने के बाद नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन कुछ महीने के बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ गरीब बच्चों को पढ़ाने का मन बना लिया।

जिसके चलते उन्होंने शिवराज सेवा नाम के एक ट्रस्ट के माध्यम से कई लोगों को जोड़ते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर पढ़ाने का काम शुरू किया। शिवराज सेवा ट्रस्ट की मेहनत के कारण आज यहां के बच्चे न सिर्फ पढ़ लिख रहे हैं, बल्कि अच्छी खासी अंग्रेजी भी बोल रहे हैं। आदित्य का कहना है कि गरीब बच्चों को आगे बढ़ता देख उन्हें सकून मिलता है। वे चाहते हैं कि देश के अन्य बच्चों की तरह ये भी पढ़ लिखकर उस मुकाम को हासिल करें जिनके ये हकदार हैं।

 

Related Articles