सिटी स्टारः गरीब बच्चों के लिए उम्मीद की मशाल हैं धर्मेंद्र

  • Sonu
  • Saturday | 11th November, 2017
  • local
संक्षेप:

  • गरीब बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहे
  • शिक्षा मुहैया कराने की चार विधियां अपनाईं
  • धर्मेंद्र कुमार सिंह ने NYOOOZ से की बातचीत

कानपुरः कई सालों से धर्मेंद्र कुमार सिंह कानपुर में सम्राट अशोक मानव कल्याण सेवा एवं शिक्षा समिति के नाम से संस्था चला रहे हैं जो कि कानपुर में बेसहारा बच्चों के लिए रहने खाने और पढ़ने की व्यवस्था करती है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि जो कोई भी गरीब या जिन्होंने अपना अभिभावक खो दिया होता है उनको यह संस्था पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पढ़ने और खाने रहने का इन्तजाम करती है।

धमेंद्र बताते हैं कि सामाजिक कार्य करने के लिए अपने पिता से मिली प्रेरणा मिली। धर्मेंद्र सरकारी नौकरी में नाम आने के बाद भी नौकरी नहीं की और सामाजिक कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया आज उनकी संस्था गरीब और बेसहारा बच्चों और महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का काम करती है जिससे वे खुद को विकसित कर सकें। संस्था का मुख्य उद्देश्य जिन बच्चों ने अपना अभिभावक खो दिया हो, गरीबी से पीड़ित बच्चे, कचरा बीनने वाले, वेश्याओं के बच्चे एवं बेरोजगार विधवा या तलाकशुदा महिलाओं की मदद करना है।

धर्मेंद्र ने बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने की चा विधिया बनाईं। इनमें आध्यात्मिक, धार्मिक, प्रयोगिक और सामान्य शिक्षा को शामिल किया। धर्मेंद्र के मुताबिक उन्होंने अपने इस प्रयास को जब फेसबुक पर लोगों से साझा किया तो कई हाथ मदद करने को तैयार हो गए।

Related Articles