बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का फिल्मों से ज्यादा रहा विवादों से नाता

एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं रिया ने श्रीसंथ का भी साथ छोड़ दिया लीक होने से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था

बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें उनका जन्म 24 जनवरी 1981 को कोलकाता में हुआ था। आज रिया के बर्थडे पर बात करते हैं उनके कुछ खास किस्सों की वैसे तो रिया बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं फिल्मों के साथ-साथ रिया सेन का नाम विवादों से भी काफी जुड़ा। रिया हमेशा अपने अफेयर्स के वजह से सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे वो एक्टर अक्षय खन्ना हो या लेखक सलमान रूशदी

दरअसल रिया और अक्षय का अफेयर फिल्म 'लव यू हमेशा' के दौरान शुरू हुआ और ये काफी दूर तक नहीं चला। फिर एक्टर जॉन अब्राहम रिया की जिंदगी में आए। जॉन के साथ भी रिया का ब्रेकअप हो गया। इन ब्रेकअप के बाद रिया की जिंदगी में क्रिकेटर श्रीसंथ ने एंट्री मारी और कुछ समय बाद ही जब श्रीसंथ की शादी तय हो गई तो रिया ने श्रीसंथ का भी साथ छोड़ दिया। इसके अलावा रिया ने एक्टर अष्मित पटेल के साथ अपना MMS लीक कराया। जिसके लीक होने से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था और इस MMS के बाद अष्मित से भी रिया का रिश्ता खत्म हो गया। बता दें इतने अफेयर्स के बाद रिया एक ड्रग्स एडिक्ट हो गई जिसके बाद से उनका करियर वहीं फ्लॉप हो गया।

 

Related Articles