बैकग्राउंड डांसर से फिल्मी पर्दे तक ऐसा है सुशांत का सफर, इन किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

सुशांत सिंह राजपूत का आज 34वां जन्मदिन है कॉमनवेल्थ गेम्स और फिल्मफेयर जैसे इवेंट्स में भाग लिया ईशान भट्ट का किरदार निभाया था

बैकग्राउंड डांसर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज 34वां जन्मदिन है। बता दें उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। इसी के साथ बॉलीवुड में जहां बड़े-बड़े स्टार्स किड्स अपनी पहचान पावरफुल अप्रोच के बाद भी नहीं बना पाते हैं। वह सिर्फ एक बैकग्राउंड डांसर सुशांत ने कर दिखाया।

वैसे तो सुशांत इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रह चुके हैं। लेकिन उनका डांस और एक्ट‍िंग की ओर का लगाव उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की ओर ले गया। शुरुआत में सुशांत ने शामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया। उसके बाद सुशांत ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स और फिल्मफेयर जैसे इवेंट्स में भाग लिया। बतौर डांसर सुशांत के लिए सबसे बड़ा अनुभव एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ काम करना है।

इसी के साथ उनके बर्थडे पर बात करते है उनके कुछ हिट किरदारों की जिससे वह बॉलीवुड में आज सुपरस्टार बन गए हैं। 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस जिसमें उन्होंने रघु राम का किरदार निभाया था, 2014 में आई फिल्म पीके जिसमें उन्होंने सरफराज का किरदार निभाया, वहीं 2015 में आई डिटेक्टिव ब्योमकेश जिसमें उन्होंने ब्योमकेश बख्शी का किरदार निभाया था। तो वहीं 2016 में आई एम एस धोनी जिसमें उन्होंने एम एस धोनी का किरदार निभाया था तो वहीं 2013 में आई उनकी डेब्यू फिल्म काई पो छे जिसमें उन्होंने ईशान भट्ट का किरदार निभाया था।

 

Related Articles