सुभाष चंद्र बोस पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग सुनते ही उड़ गए थे फैंस के होश

भारतीय सिनेमा में कई फिल्में बन चुकी हैं अभिनेता राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका अदा की है फोरगेटन हीरो’ सुभाष चंद्र बोस के जीवन को उजागर करती है

भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी साल 1897 में हुआ था। देश की आजादी के उनका कितना आक्रमक रुख था यह कई भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुका है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर भारतीय सिनेमा में कई फिल्में बन चुकी हैं। दर्शकों ने उनके जीवन की काथा को काफी पसंद भी किया है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।

फिल्म ‘नेता जी सुभाष चंद्र बोस फोरगेटन हीरो’ यह फिल्म सुभाष चंद्र बोस के जीवन की मुख्य घटनाओं को उजागर करती है। फिल्म में एक्टर सचिन खेडेकर ने उनके किरदार को निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फोरगेटन हीरो साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर बनी भारत की यह पहली वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका अदा की है। ‘बोस डैड अलाइव’ साल 2016 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर रिलीज की गई थी।

फिल्म ‘मिशन वंदे मातरम’ यह ओरिजिनली तमिल भाषा में बनी फिल्म है। तमिल में इस फिल्म का नाम सुभाष चंद्र बोस था जबिक हिंदी भाषा में इसको ‘मिशन वंदे मातरम’ के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म में साउथ एक्टर वेंकटेश ने बोस की भूमिका अदा की थी। जो कि साल 2005 में रिलीज की गई थी। इसी के साथ फिल्म नेता जी सुभाष चंद्र बोस यह एक बंगाली फिल्म थी जो साल 1966 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन हेमन गुप्ता ने किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को भी काफी पसंद किया था।

Related Articles