टाटा हैरियर से जुड़ी नई जानकारियां हुईं लीक

टाटा हैरियर को एक बार फिर कैमरे में कैद किया गया है। भारत में इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। 

कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 30,000 रूपए में बुक किया जा सकता है।

कैमरे में कैद हुई कार का डिजायन काफी हद तक एच5एक्स कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। तस्वीरों पर गौर करें तो टाटा हैरियर में 5-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। साइज के मामले में ये अलॉय व्हील छोटे नज़र आते हैं। कार को स्टाइलिश बनाने के लिए हाई शोल्डर लाइनें दी गई हैं, जो आगे से शुरू होकर टेल लैंप्स तक जाती है। बी पिलर पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। सी पिलर को त्रिकोण ग्लास में रखा गया है।

टेल लैंप्स को सिल्की लेआउट दिया गया है, जो आगे की तरफ लगे डे-टाइम रनिंग लाइटों से प्रेरित है। पीछे की तरफ सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है। रियर विंड स्क्रीन के ऊपर की तरफ स्पॉइलर लगा है।

टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। कुछ समय पहले टाटा हैरियर को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ देखा गया था। ऐसे में चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी देगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा। कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

यह भी पढें : जीप कंपास लिमिटेड प्लस लॉन्च, कीमत 21.07 लाख रूपए

Article By Cardekho.com

-->

Related Articles

Leave a Comment