गर्मी में पढ़ाई के लिए 11 टिप्स

  • गर्मी के मौसम में पढ़ाई से बच्चों को हटता है ध्यान
  • पढ़ते-पढ़ते बच्चों को ध्यान कहीं और चला जाता है
  • नीचे पढ़ें- पढ़ाई पर ध्यान देन के टिप्स

गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी। एक्सपर्ट की माने तो गर्मी में बच्चें पढ़ाई पर ध्यान देना कम देते है। पढ़ते-पढ़ते बच्चों को ध्यान कहीं और चला जाता है। आज के इस वतावरण में पढाई से ध्यान हटने का एक साधारण सा कारण होता और वो है मन का विचलित होना। जो चीजें इस समय में विचलित करती हैं वो हैं सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, दोस्त, परिवार या शोर-शराबा। हर किसी व्यक्ति का विचलित या ध्यान हटने का एक पॉइंट होता है।

कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी उम्र क्या है, अप क्या करता हैं? कुछ ना कुछ आपके साथ ऐसा होता होगा जिससे की आपका मन विचलित हो जाता है। आपके साथ ज़रूर ऐसा तो ज़रूर हुआ होगा कि आप कुछ महत्वपूर्ण काम कर रहे होंगे और उसी समय आपके सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपको कोई मेसेज आया होगा और फिर आप अपने मेसेज को देखने के लिए तो गए होंगे पर उस चक्कर में एक-दो घंटा Chat करने के बाद वापस काम पर लौटे होंगे।

1- पढाई करने के लिए सही जगह चुनें

आप कितना अच्छा ध्यान लगा कर पढाई कर सकते हैं वह आपके परिवेश और वातावरण के ऊपर है। इसीलिए अपने पढाई में ज्यादा ध्यान बनाये रखने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है।

कुछ महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रखें, जैसें –

  • एक ऐसा जगह ढूंढें जाना पर शांत वातावरण हो।
  • ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
  • बैठने के लिए एक अच्छा Chair और Table रखें।
  • किताबों को अच्छे से रखने की सुविधा हो।
  • कुछ लोग पढाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो।
  • उस कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।

2- पढाई को अपने नियमित कार्य बनायें

जिस प्रकार सभी कार्यों के लिए आपको कुछ ना कुछ योजना बनाना पड़ता है उसी प्रकार पढाई के लिए योजना बनाना पड़ता है। ज्यादातर लोग पढाई को अपने नियामित कार्यों से अलग मानते हैं, ऐसा करना सही नहीं है।

  • आपको अपने पढाई करने के लिए कुछ इस तरह Planning या योजना बनाना होगा –
  • हर दिन पढाई करने के लिए Time Table Chart बनायें और उसके समय के अनुसार पढाई करें।
  • पढाई को Regular Activity से अलग ना समझें।
  • पढाई करने के लिए हमेशा उत्साहित रहे।
  • 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढाई का समय टाइम टेबल में ना रकें और बिच-बिच में 5-10 मिनट का break लें।
  • ध्यान दें की आपको दिन या रात किस समय पढने में आसानी होती है उसी के अनुसार अपना समय चार्ट बनायें।

3- सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर करें

अगर आप कुछ भी धयन से लम्बे समय काक बिना विचलित हुए पढना चाहते हैं तो सबसे पहले सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें। ज्यादातर ध्यान हटाने वाली चीजें होती है मोबाइल फ़ोन, सोशल मीडिया, गेम्स कंसोल, और टेलीविज़न।

  • यह चीजें पढाई से कुछ इस प्रकार आपका ध्यान हाटाते हैं की आपका पढाई तो नहीं पाता पर नुक्सान कुछ ज्यादा हो जाता है, जैसे –
  • इन चीजों की वजह से आप अपना ज्यादातर पढाई का समय दूसरी चीजों में बर्बाद कर देते हैं।
  • मोबाइल फ़ोन पर लम्बी बात हो या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर लम्बी चैट दोनो प्रकार से आप पढाई के दौरान याद की हुई चीजें भूल जाते हैं।
  • अगर अच्छा पढाई करना है तो इन इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों से दूर रहें।

4- अच्छे से पढ़े

किसी भी चीज को बस पढ़ लेने से कुछ नहीं होता है उसे अच्छे से पढने के साथ सीखना भी ज़रूरी होता है। इससे आप पढ़ते समय बोर भी नहीं और ध्यान भी बना रहेगा। निचे कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप अच्छे से सिख सकते हैं। –

  • अपने पढाई के कार्यों को किसी भी प्रकार से अच्छे से समझते हुए पूरा करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें।
  • अपनी मेहनत के लिए स्वयं को शाबाशी दें और उसी शाबाशी से प्रेरणा लेकर पढाई में और मन लगायें।
  • हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ जुड़े रहें और खाली समय में अच्छी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें।
  • अपने विचारों और एहसास को अपने दोस्त, परिवार को बताएं और जाने क्या अच्छा है और क्या बुरा।

5- अनुशासित रहें

लम्बे समय तक पढाई में अगर ध्यान लगाना है तो अनुसाशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन भले ही एक तरफ से दूसरी और जाने लगे परन्तु अनुसाशन ही वो चीज है जो आपका ध्यान दोबारा हटने नहीं देता। क्या करें चलिए आपको बताते हैं –

  • जब कभी भी आपका ध्यान गलत और जाने लगे उसे झट से रोकिये और पढाई पर ध्यान दीजिये।
  • धीरे-धीरे आप नियमिर रूप से टाइम टेबल के अनुसार पढाई करेंगे तो आप अपने आप अनुशासित हो जायेंगे।
  • अगर आपका ध्यान तब भी दूसरी और जाने के लिए उत्तेजित हो रहा है तो अपने पढाई कमरे के दिवार पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका दें “मैं पढाई के समय मात्र पढाई में ध्यान दूंगा और कुछ भी नहीं करूंगा”।
  • अगर आपको तब भी मुश्किल हो तो अपनी गलतियों को अच्छे से पहचाने और सुधारें।
  • पढाई को मज़ा समझ कर पढ़े ना की किसी बोझ के जैसे।

6- जानें की कब आपको आराम करना है

  • बिना रुका किसी भी कार्य को करना ज्यादा बुरा होता है ब्रेक के साथ करना। सोचिये की ब्रेक एक अच्छा चीज है और उस समय कुछ सकारात्मक कार्य करें जिससे की पढाई करते समय याद किया हुआ चीज़ आप ना भूलें।
  • आप प्रति 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक ज़रूर लें इससे दिमाग ताज़ा रहता है। इतना भी पढाई ना करें की आप अपने परिवार से दूर हो जाएँ। हर चीज के लिए इसीलिए Time Management होना बहुत आवश्यक होता है।

7- अपनी प्रगति को देखें

अपने पढाई के तरीके को अच्छा करने के साथ-साथ अपनी प्रगति को भी देखते रहना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और सफल होने में आपको जरूर मदद मिलेगा। अपने आपसे कुछ ज़रूरी सवाल पूछें –

मेरे मुख्य लक्ष्य क्या हैं?

  • इस सप्ताह में क्या प्राप्त करना चाहता हूँ?
  • मुझे आज कौन-कौन सा कार्य पूरा करना है?
  • क्या मेरा टाइम टेबल और तरीके मेरे लिए सही काम कर रहे हैं?
  • इसमें सुधार लाने के और तरीके क्या हो सकते हैं?

8- अपने शारीर को पहचाने

  • हम सब का एक अलग पढने का तरीका और समय होता है। कुछ लोग सुबह के समय अच्छा पढता हैं या अपने कार्य में अच्छे होते हैं तो कुछ लोग रात के समय अच्छा पढने में मन लगाते हैं।
  • आप को अपने शारीर को समझना होगा की आपका दिमाग कब ज्यादा पढने का मन कर रहा है रात को या दिन के समय। सही समय में ही सही कार्य करने को ही सफलता कहते हैं।

9- अच्छी नींद सोयें

  • आप तो जानते ही होंगे सोने के कई फायदे हैं। अच्छी नींद सोंना पढाई में मन लगाने का एक बहुत ही बेहतर माध्यम है। जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं और शारीर को आराम भी देते हैं जिससे पढ़ते समय चीजें याद करने में मदद मिलती है।
  • थके हुए शारीर से कभी भी पढाई पर ध्यान या फोकस करना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा रात को ज़रूर सोना चाहिए।

10- अच्छा खाना खाएं

  • अच्छा खाना खाने से आप हमेशा तंदरुस्त रहेंगे और आप अपने सभी कार्य भी उत्साहित हो कर कर सकेंगे। अच्छा फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है पढाई में मन भी लगता है।
  • ज्यादा Fat , मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाने से दूर रहें क्योंकि इससे आपके शारीर को हानी पहुँचता है।

11- एक समय में एक ही काम करें

एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डालिए। ना सिर्फ पढाई में बल्कि हर क्षेत्र मैं यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है। कैसे –

  • अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही चीज के ऊपर रखिये।
  • जब एक काम पूरा हो तभी दुसरे काम पर जाएँ।
  • एक ही समय में बहुत सारे कार्य करने की कोशिश से सभी कार्यों को अपूर्ण रखना पड़ेगा।
-->

Related Articles

Leave a Comment