सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी ख़बर, कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने 10, 811 पदों पर बंपर भर्ती शुरू की है। इनमें ऑडिटर यानी लेखा परीक्षक के  6409 पद और  4,402 पद अकाउंटेंट यानी लेखाकार के लिए हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने 10, 811 पदों पर बंपर भर्ती शुरू की है। इनमें ऑडिटर यानी लेखा परीक्षक के  6409 पद और  4,402 पद अकाउंटेंट यानी लेखाकार के लिए हैं। कैग ने इस भर्ती सूचना संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार कैग यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लेखा परीक्षक के कहां कितने पद  

आंध्र प्रदेश - 144
अरुणाचल प्रदेश - 29
असम - 106
बिहार - 180
छत्तीसगढ़ - 139
दिल्ली - 513
गोवा - 29
गुजरात - 225
हरियाणा - 117
हिमाचल प्रदेश - 97
जम्मू और कश्मीर - 132
झारखंड - 125
कर्नाटक - 242
केरल - 208
मध्य प्रदेश - 251
महाराष्ट्र - 277
मणिपुर - 27
मेघालय - 26
मिजोरम - 20
नागालैंड - २३
ओडिशा - 179
पंजाब - 208
राजस्थान - 234
सिक्किम - 16
तमिलनाडु - 306
तेलंगाना - 220
त्रिपुरा - 34
उत्तराखंड - 70
उत्तर प्रदेश - 289
पश्चिम बंगाल - 430
वाणिज्यिक लेखा परीक्षा कार्यालय - 486
रेलवे ऑडिट कार्यालय - 427
रक्षा लेखा परीक्षा कार्यालय - 255
पी एंड टी ऑडिट कार्यालय - 303
अन्य केंद्र - 42

लेखाकार के कहां कितने पद

आंध्र प्रदेश - 120
अरुणाचल प्रदेश - 24
असम -180
बिहार -174
छत्तीसगढ़ - 102
गुजरात -180
हरियाणा - 137
हिमाचल प्रदेश -120
जम्मू और कश्मीर - 150
झारखंड -108
कर्नाटक - 246
केरल - 384
मध्य प्रदेश - 269
महाराष्ट्र - 336
मणिपुर - 60
मेघालय - 54
मिजोरम -36
नागालैंड - 30
ओडिशा - 240
पंजाब - 168
राजस्थान - 144
सिक्किम -18
तमिलनाडु -288
तेलंगाना -132
त्रिपुरा - 54
उत्तराखंड - 90
उत्तर प्रदेश - 330
पश्चिम बंगाल - 228

शैक्षिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री वाले सभी उम्मीदवार कैग भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा स्नातक के समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक स्तर-5 में 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक प्रतिमाह वेतन मिलता है। इसके साथ ही अन्य भत्तों के साथ मासिक वेतन करीब एक लाख रुपए तक पहुंच जाता है।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक सूचना कैग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्ति विवरण, योग्यता और अन्य विवरणों के लिए cag.gov.in पर क्लिक करें। उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

 

-->

Related Articles

Leave a Comment