- होम >>
क्या हैं मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल की प्राथमिकताएं?, ताजमहल रात 10 बजे तक खुलवाने का प्रयास, बैराज-सिविल एन्क्लेव...
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
प्रश्न: लगातार दूसरी बार आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से आपकी विजय हुई।
अब मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में आपको स्थान मिल रहा है।
इसका श्रेय किसे जाता है? जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है।
जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मैं अपनी जीत का श्रेय दूंगा। प्रश्न: पिछले पांच वर्ष में ऐसे कौन से कार्य या परियोजनाएं हैं, जिन्हें आप मानते हैं कि पूरी नहीं हो सकीं और अब इन्हें पूरा करेंगे? यमुना पर बैराज बनवाना, खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगा।
इसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे। Read Also: UP News: क्यों हुई भाजपा की अयोध्या में हार और सपा गठबंधन की जीत?, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर बताई ये बात प्रश्न: आगरा में पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसको बढ़ावा देने के लिए अब तक कोई बड़े प्रयास सामने नहीं आए।
अब आप क्या करेंगे? आगरा में पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढ़ावा देने के लिए यहां नाइट लाइफ विकसित करना आवश्यक है।
ताजमहल को रात 10 बजे तक खुलवाने और बैराज बनने पर उसके समीप रिवरफ्रंट डवलपमेंट कराने को वह प्रयास करेंगे। Read Also: UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने प्रश्न: प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना के लिए चर्चाएं बहुत होती हैं, लेकिन इस ओर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।