आगरा निकाय चुनाव: दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंचे

संक्षेप:

  • फेरे से पहले दूल्हा-दुल्हन ने डाला वोट
  • पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे
  • हुब्बलाल इंटर कॉलेज में किया अपना मतदान

आगरा- उत्तर प्रदेश नगर पालिकाओं, नगर निकायों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया। नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का जोश हर किसी में दिखा। क्या बूढ़े और क्या विकलांग या मरीज। हर कोई पहले मतदान की सोच रख कर पोलिंग बूथ की ओर दौड़ता दिखा। बुधवार को आगरा नगर निगम के चुनाव के लिए विकलांग और बूढ़े लोग भी पोलिंग बूथों पर पहुंचे दिखे। ऐसे लोगों को देखकर अन्य लोगों का जोश भी बढ़ता दिखा। ऐसा ही जोश बुधवार को शादी करने से पहले एक दूल्हा-दुल्हन के जोड़े ने भी मतदान की इच्छा जताई।

औलिया रोड पर शादी से पहले दूल्हन लवली ने मतदान की इच्छा जताई। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पहले पोलिंग बूथ पर मतदान करने को पहुंचे। यहां पर दोनों ने हुब्बलाल इंटर कॉलेज पर पहले अपना मतदान किया। इसके बाद दोनों शादी करने के लिए मंडप में पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन को मतदान कराने के लिए दोनों के परिजन और बाराती भी पोलिंग बूथ के पास तक पहुंचे। इसके बाद उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। इसके कारण वे दूर ही खड़े रहे। वहीं कुछ बारातियों ने भी अपने वोट डाले।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles