ईद मुबारक 2018: ईद पर दीपिका के हाथों में लग गई मेहंदी, VIDEO

संक्षेप:

  • शादी के बाद दीपिका की ये पहली ईद है
  • दीपिका ने हाथों में मेहंदी लगवा ली
  • दीपिका ईद पर पहनेगी हरे रंग का शरारा

मोस्ट पॉपुलर शो `ससुराल सीमर का` से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ महीने पहले टीवी कलाकार शोएब इब्राहिम से निकाह रचाया था। शादी के बाद दीपिका की ये पहली ईद है, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। अब दीपिका ईद को लेकर भी उतनी ही उत्साहित नजर आ रही हैं। अपनी पहली ईद पर दीपिका ने हाथों में मेहंदी लगवा ली है। वहीं, ईद की शपिंग भी शुरू कर दी है। दीपिका ने अपनी मेहंदी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं, पति शोएब के साथ एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें दोनों सेल्फी ले रहे हैं और दीपिका के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे ईद पर हरे रंग का शरारा पहनने वाली हैं।

बता दें कि रमजान के महीना शुरू होते ही दीपिका ने अपना पहला रोजा रखा था और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था कि रोजा रखना इतना भी मुश्किल नहीं, जितना वो शादी से पहले सोचती थीं। देशभर में ईद शनिवार को मनाई जा रही है, तो अब देखना ये है कि दीपिका अपनी पहली ईद पर कैसी तैयार होती हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


ईद मनाने के कारण

इस्लामिक कैलेंडर या हिजरी (Hijri Calendar ) में रमजान के महीने को साल का नौवां महीना माना गया है जो बहुत ही पाक (पवित्र) महीना होता है। इस पूरे महीने दीनवाले लोग रोजा रखते हैं और रमजान के आखिरी दिन यानी आखिरी रोजा चांद को देखकर खत्म किया जाता है। ईद मुबारक चांद शाम को दिखने पर अगले दिन ईद का त्यौहार मनाने की परंपरा है। ईद को लोग ईद-उल-फितर नाम से भी जानते हैं। लेकिन यह परंपरा कैसे शुरू हुई इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है-

कहा जाता है कि हमारे पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी। इसी युद्ध को जीतने की खुशी में लोगों ने ईद का त्योहार मनाना शुरू कर दिया था। 624 ईस्वी में पहली बार ईद उल फित्र मनाया गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।