ताजनगरी में सेक्स रैक्ट का खुलासा, सोशल मीडिया पर होता था जिस्म का सौदा, होटलों में पकड़ी गईं लड़कियां

संक्षेप:

  • बीते एक साल में देह व्यापार के कारण कई बार बदनाम हुई ताजनगरी। 
  • पुलिस ने जब-जब होटल, गेस्ट हाउस में छापा मारा, चौंकाने वाले खुलासे हुए।
  • पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आगरा- सुलहकुल की नगरी आगरा बीते एक साल में देह व्यापार के कारण कई बार बदनाम हुई। पुलिस ने जब-जब होटल, गेस्ट हाउस में छापा मारा, चौंकाने वाले खुलासे हुए। यहां तक कि देह व्यापार के तार विदेशों से भी जुड़े मिले। इन मामलों में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं कुछ की तलाश में लगी है। फरवरी में फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में छापा मारकर पुलिस ने उज्बेकिस्तान की तीन, नेपाल की एक और दिल्ली की एक युवती पकड़ी थी। दो दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा और ताजगंज में किराये पर रहने वाला अमित गिरफ्तार किए थे। बाद में देह व्यापार की सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में भी एजेंट भीमा पकड़ा था।

इसी महीने बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापे के दौरान होटल के कमरों में 18 युवक-युवतियां मिले थे। पूछताछ में पता चला था कि होटल में बिना पहचान पत्र के युवक-युवतियों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं। होटल स्टाफ घंटे के हिसाब से रुपये वसूलता था। पुलिस ने होटल संचालक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित एक रिसॉर्ट में फरवरी 2021 को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल था। पूछताछ में पता चला कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। यह रिसॉर्ट एक पार्टी के नेता का है। देह व्यापार का खुलासा होने पर उसे पार्टी से निकाल दिया गया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा उर्फ सुरेंद्र राजपूत की गिरफ्तारी के बाद फरवरी 2021 में देह व्यापार के एक और अड्डे पर छापा मारा था। इस दौरान किराये पर लिए मकान में 10 युवक और चार युवतियां पकड़ी गई थीं। पुलिस के अनुसार ट्रेवल्स एजेंसी संचालक मकान में देह व्यापार करा रहा था। यहां दूसरे जिलों की निवासी कॉल गर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। एजेंसी की गाड़ियां ही उन्हें लेकर आती थीं।

घंटे के हिसाब से होटल में मिलता है कमरा
अक्तूबर 2021 को आगरा में ताजगंज के बसई स्थित होटल द भारत गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार पकड़ लिया। इस दौरान संचालक, एजेंट, ग्राहक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सुबह तकरीबन 7:40 बजे थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से फतेहाबाद के गांव सबोरे निवासी धीरज सिंह, इरादतनगर निवासी वासदेव, ओमप्रकाश और एक महिला को पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल का संचालक धीरज सिंह है। उसने पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस किराये पर लिया है। काफी समय से होटल नहीं चल रहा है। इस कारण देह व्यापार करा रहा था। एजेंट वासदेव लड़कियां लेकर आता है, जिनसे वैश्यावृत्ति कराई जाती है। लड़कियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है। उनकी आईडी भी नहीं ली जाती है। एक से दो घंटे के लिए ग्राहकों को कमरा दिया जाता है। लड़कियों को रकम दी जाती है। यह काम काफी समय से कर रहा था।

पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में थाना रकाबगंज के पास होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। होटल के कमरों से चार महिलाओं और एक युवती के साथ दो ग्राहक भी पकड़े गए। होटल का संचालक और कर्मचारी मौके से भाग गए थे। इस मामले में भी देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles