आगरा में 13 में से 12 निकायों पर मतदान शुरू

संक्षेप:

  • आगरा में निकाय चुनावों का मतदान शुरू
  • मतदाओं की लगनी शुरू हुई लाइनें
  • 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

आगरा नगर निगम सहित जिले के 13 में से 12 निकायों के लिए आज (बुधवार) मतदान शुरू। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल दिया है। नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दयालबाग नगर पंचायत पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। इसमें आगरा नगर निगम के अलावा जिले की 5 नगर पालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 14,54,430 मतदाता सुबह 7.30 बजे से शाम तक पांच तक वोट डाल सकेंगे।

जिले के सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से हो रहे है।

आगरा में निकाय चुनाव में पुलिसफोर्स की तैनाती का विवरण।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


एसपी- 6

सीओ - 14

इंस्पेक्टर- 40

दरोगा- 800

सिपाही- 2000

होमगार्ड- 2000

पीएसी- 9 कंपनी

सीआरएफ- 2 कंपनी

नगर निगम के लिए बीजेपी ने नवीन कुमार जैन, बीएसपी ने दिगंबर सिंह, सपा ने राहुल चतुर्वेदी, कांग्रेस ने विनोद बंसल को प्रत्याशी बनाया है। आगरा नगर निगम के लिए जहां बीजेपी विधायक रानी पक्षलिका सिंह ने चुनाव प्रचार में खूब ताकत झोंकी है वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की प्रतिष्ठा भी यहां दांव पर लगी है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles