रंगबाजी में नमस्कार नहीं करने पर दसवीं के छात्र को मारी गोली, एक गिरफ्तार

संक्षेप:

  • दसवीं के छात्र को दो दोस्तों ने पिटाई करने के बाद मारी गोली।
  • पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई।

आगरा- न्यू आगरा के इंदिरा नगर कॉलोनी में दसवीं के छात्र आर्यन कठेरिया की उसके दो दोस्तों ने पिटाई लगाने के बाद गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है। आर्यन दोनों आरोपियों से कुछ दिन से बात नहीं कर रहा था। उनको नमस्कार नहीं करता था। इस कारण आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

दयालबाग स्थित रूप नगर कॉलोनी निवासी संजू सिंह कठेरिया चंदौली में जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात हैं। उनका बेटा आर्यन एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि आर्यन की दोस्ती गौरव बघेल और विशेष बघेल से है। दोनों एक कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं।

पूछताछ में आर्यन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिन से उनसे बात नहीं कर रहा था। मंगलवार को सवा तीन बजे वह ट्यूशन जा रहा था। इंदिरा नगर में दोनों खड़े मिल गए। उन्होंने उसे रोक लिया। उनसे नमस्ते नहीं करने पर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान गौरव ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जोकि उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आर्यन के परिजन भी आ गए। उन्होंने गौरव और विशेष बघेल के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विशेष बघेल को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


आरोपी को घायल बोल रहा था भाई
थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि पूछताछ में आर्यन आरोपी विशेष बघेल को भाई बोल रहा था। इस पर उससे पूछा गया कि वह उन्हें भाई क्यों कह रहा है? उसने बताया कि विशेष बघेल आरबीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है। घर के पास रहता है। गौरव उसका दोस्त है। जब कभी उसका झगड़ा किसी से हो जाता है तो वह उससे ही कहता है। उसके साथ कई लड़के रहते हैं। वे उसे काम बताते हैं। इसलिए वह उनसे बात नहीं कर रहा था। पुलिस आरोपी गौरव की तलाश कर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles