ब्रज में डेंगू और वायरल बुखार से 14 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित आठ ने दम तोड़ा

संक्षेप:

  • डेंगू से मृतकों की संख्या 169 पहुंची।
  • कासगंज और मैनपुरी में भी तीन-तीन लोगों की मौत।
  • आगरा में डेंगू के नौ और मरीज मिले।

आगरा- ब्रज में डेंगू और वायरल के कारण फिरोजाबाद में बुधवार को पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सुहाग नगरी में मृतकों की संख्या 169 हो गई है। कासगंज और मैनपुरी में भी तीन तीन लोगों की मौत हुई है।

फिरोजाबाद के नगला विष्णु निवासी अरमान (1) पुत्र गणेश सिंह, फरिहा की बबली (42) पत्नी जगदीश, साक्षी (16) पुत्री सुभाष चंद्र सविता, रामनगर की समुन्या (3 माह) पिता श्री कृष्ण, 

शिकोहाबाद पक्का तालाब की राधा (36) पत्नी अशोक कुमार, गागई शिकोहाबाद के गुरदीप (7) पुत्र हरपाल, बिलाल नगर के राहत (5) पुत्र रज्जाक, इकरा (11) पुत्री मोहम्मद शाहिद ने दम तोड़ दिया। वहीं मैनपुरी में सोनू पुत्र (30) मिजाजी लाल, बेवर के अंशुल (19) पुत्र संजीव यादव भोगांव की रजावती (50) की मौत हो गई। कासगंज में सुनीता वर्मा पुत्री कंचन लाल, इंद्रापुरी निवासी दीप्ति राठौर पुत्री अरविंद व राजा (22) पुत्र भरत ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आगरा में डेंगू के नौ और मरीज मिले हैं। इसमें से दो बच्चे और सात व्यस्क मरीज हैं। इनमें से पांच मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। तीन का प्राइवेट और एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब आगरा में मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इनमें से 27 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 29 संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर नौ मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें पांच बच्चे हैं। जिसमें से तीन निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनको तेज बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। दो-तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर एलाइजा जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के 45 मरीज हो गए हैं। इनमें से 18 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। 
फिरोजाबाद के छह, मथुरा-औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के छह, मथुरा और औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब एसएन में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles