72 साल की बुजुर्ग महिला से 52 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संक्षेप:

  • आगरा में 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने।
  • पीड़िता की बेटी ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

आगरा- आगरा में 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बेटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला 14 नवंबर की शाम को घर से बोदला बाजार तक काम से आई थी। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि बोदला चौराहे पर विकास शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उससे पूछने लगा कि कहां जाना है। उसे बातों के जाल में फंसा लिया। 

पूड़ी बेलने के बहाने ले गया था आरोपी
उससे कहा कि वह एक शादी जा रहा है। वहां हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिला चाहिए। बदले में उसे कुछ सौ रुपये मिलेंगे। वह बातों में आकर उसके साथ चली गई। वह उसे बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी के अपने मकान पर लेकर गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पीड़ित महिला सोमवार की तड़के किसी तरह बाहर निकली। गली में आकर गश खाकर गिर गई। उसे गली में पड़ा देखकर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। बुजुर्ग महिला ने सामान्य होने पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी शिव विहार, कालोनी बिचपुरी मार्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles