आगरा में पूर्व फौजी ने पड़ोसी परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत पांच घायल

संक्षेप:

  • महिला और उसके दो बेटियों समेत पांच लोग घायल।
  • छेड़छाड़ के आरोप में जा चुका है जेल।
  • पुलिस कर रही मामले की जांच।

आगरा- थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक सेवानिवृत्त सैनिक ने पड़ोसी के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से महिला और उसके दो बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे छेड़छाड़ का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

घटना थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव की है। यहां शुक्रवार रात को चंद्रपाल तोमर के नाम के सेवानिवृत्त सैनिक ने शराब के नशे में धुत होकर पहले पड़ोसी परिवार को गालियां दी। जब परिवार ने विरोध किया तो बंदूक से उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पड़ोसी महिला और उसकी दो बेटियां व परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। 

छेड़छाड़ के आरोप में जा चुका है जेल
सूचना मिलते थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां एक घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। इधर, रात में पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे छेड़छाड़ का विवाद बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ घायल महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में एक साल पहले आरोपी जेल जा चुका है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


घायल महिला के पति का आरोप है कि चंद्रपाल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। उसने चंद्रपाल का विरोध किया। जिस पर उसने फायरिंग कर दी।गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles