आगरा: जिला पंचायत में 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित, अनारक्षित हुए 19 पद

संक्षेप:

  • पंचायत चुनाव आरक्षण सूची
  • 19 पदों को अनारक्षित रखा गया है
  • जिला पंचायत में 17 पद महिलाओं को

आगरा । नई आरक्षण की अस्थायी लिस्ट आ गई है. आगरा में नई आरक्षण जिला प्रशासन ने अनंतिम जारी कर दी है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्डो में 17 पद महिलाओं के आरक्षित हुए हैं। इनमें आठ सामान्य महिला, चार अनुसूचित वर्ग महिला और पांच पद पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए हैं।

19 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित वर्ग के लिए सात और पिछड़ा वर्ग के लिए आठ पद हैं। 51 वार्डों में पांच वार्ड ऐसे हैं जहां 2015 और 2021 चुनाव में आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोनों बार यहां पांच पद अनारक्षित हुए हैं। 

किस ब्लॉक में कितने पद अनारक्षित

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


आगरा के 15 विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 6 पद अनारक्षित हैं। 9 पदों में 2 एससी, 1 एससी महिला, 2 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला और 2 सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। कार्यवाहक जिलाधिकारी जे रीभा ने रविवार 11 बजे प्रधान समेत सभी चार पदों के लिए अन्तिम आरक्षण का निर्धारण जारी किया है।

आरक्षण की स्थिति

690 ग्राम पंचायतों में 182 प्रधान ओबीसी व 154 एससी वर्ग से चुने जाएंगे। 112 पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं। कुल 235 पदों पर महिला प्रधान चुनी जाएंगी। 242 पद अनारक्षित रहेंगे। 23 मार्च तक आरक्षण की अनन्तिम सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 25 को आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 को अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी।

उधर, मतदाताओं की बात करें तो आगरा जनपद में कुल मतदाता 20,29328 हैं, मतदान स्थल- 3408 बनाए जाएंगे, मतदान केंद्र की संख्या 1430 होगी। ग्राम प्रधान के पद के लिए 690, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 9180, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1257 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 सीटों पर मतदान होगा।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles