स्मार्ट सिटी बना आगरा शहर, रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान

संक्षेप:

  • केंद्र सरकार द्वारा जैसे ही स्मार्ट सिटी की रैंकिंग की सूची जारी की गई
  • स्मार्ट सिटी रैंकिंग की सूची में आगरा वाराणसी के बाद दूसरे स्थान पर
  • सूबे के कानपुर, इलाहाबाद, वाराणासी, अलीगढ़, लखनऊ, आगरा व अन्य शहर हैं

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में आगरा ने लंबी छलांग लगाते हुए सूबे में दूसरा और देश में 24 वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सरकार की ओर से ये भी कहा गया है की अगले पांच सालों में एक हजार करोड़ के बजट से आगरा स्मार्ट सिटी बनेगा। देश के 100 और प्रदेश के 7 शहरों को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया गया है। जिनमें सूबे के कानपुर, इलाहाबाद, वाराणासी, अलीगढ़, लखनऊ, आगरा व अन्य शहर हैं। स्मार्ट सिटी रैंकिंग की सूची में आगरा वाराणसी के बाद दूसरे स्थान पर है।

दरअसल मंगलवार सुबह केंद्र सरकार द्वारा जैसे ही स्मार्ट सिटी की रैंकिंग की सूची जारी की गई शहर के शासन प्रशासन में हलचल मच गई। नगर निगम की ओर से शहर की कायापलट की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। अब नगर निगम स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर तैयारियां युद्धस्तर से करने की योजना बना रहा है। वहीं इसपर मेयर नवीन जैन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची में आगरा को देश में 24 वां और प्रदेश में वाराणासी के बाद दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सूची में आगरा का स्कोर 53.91 है। इसके साथ-साथ मेयर ने जानकारी दी कि अगले 5 सालों में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की सुंदरीकरण की योजनाएं हैं। फतेहाबाद रोड, एमजी रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो का सुंदरीकरण योजना में शामिल है।

 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles