आगरा: 15 फरवरी से होंगी सेना में भर्ती, लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल

संक्षेप:

आगरा में आनंद कॉलेज के मैदान में 15 फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाली सेना भर्ती रैली
आगरा दिल्ली बाईपास कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में भर्ती केंद्र बनाया
आगरा से 1.12 लाख युवाओं को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं

आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा में 15 फरवरी से सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है, जो आठ मार्च तक चलेगी। आगरा दिल्ली बाईपास कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में भर्ती केंद्र बनाया है। सेना भर्ती रैली में आगरा और अलीगढ़ मंडल के छह जिलों के करीब 1.12 लाख युवा शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
आपको बता दें, सेना भर्ती रैली में वे सभी पंजीकृत अभ्यर्थी भाग लेने जा रहे हैं, जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किया गया है। ध्यान रखें सभी अभ्यर्थियों को कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर साथ रखना होगा।

इस रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से 1.12 लाख युवाओं को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। छह जिलों के अभ्यर्थी, जिसमें कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा और मथुरा जिलों के अभ्यर्थी इसमें शामिल होने हैं।

 

ये भी पढ़े : यूपी के सभी जिलों में खुलेगा एक-एक मॉडल कंपोजिट स्कूल, कक्षा एक से 12 तक की होगी पढ़ाई


सेना भर्ती रैली लिस्ट -

- 15 फरवरी, पटियाली, कासगंज
- 15 फरवरी, कासगंज, कासगंज
- 16 फरवरी, सहावर, कासगंज,
- 16 फरवरी, सासनी, हाथरस
- 16 फरवरी, सिकंदराराऊ, हाथरस
- 17 फरवरी, सादाबाद, हाथरस
- 18 फरवरी, हाथरस, हाथरस
- 18 फरवरी, जसराना, फीरोजाबाद
- 19 फरवरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद
- 20 फरवरी, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद
- 20 फरवरी, टूंडला, फीरोजाबाद
- 21 फरवरी, इगलास, अलीगढ़,
- 22 फरवरी, कोल, अलीगढ़
- 23 फरवरी, खैर, अलीगढ
- 24 फरवरी, गभाना, अलीगढ़
- 25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़
- 26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा
- 26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा
- 27 फरवरी, मांट, मथुरा
- 28 फरवरी, छाता, मथुरा
- एक मार्च, मथुरा, मथुरा
- दो मार्च, महावन, मथुरा
- तीन मार्च, खेरागढ़, आगरा
- तीन मार्च, बाह, आगरा
- चार मार्च, फतेहबाद, आगरा
- पांच मार्च, सदर, आगरा
- छह मार्च, किरावली, आगरा

 


कड़ी मेहनत कर रहे युवा

बता दें कि आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 फरवरी से 8 मार्च तक भारतीय सेना के लिए जीडी सैनिक, ट्रेडमैन, क्लर्क/स्टोर कीपर एवं टेक्निकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। देश को करीब 22 सैनिक देने वाले आगरा के बाह क्षेत्र के युवा सेना की भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 

वहीं जरार के मंडी मैदान को आसपास के करीब 20 गांवों की यूथ बिग्रेड ने गोलाई वाले ट्रैक में बदल दिया है। यहां पर सुबह शाम करीब 600 युवक भर्ती होने के जुनून में दौड़ लगा रहे है। साथ ही वॉलीबाल के राष्ट्रीय कोच रहे क्वारी के रमेश सिंह भदौरिया यहां उनका हौसला बढ़ाने रहे है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।