आगरा: लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, साथियों संग मिलकर की थी आगरा के व्यापारी की हत्या
- Hasnain
- Sunday | 25th April, 2021
- crime watch
- लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश
- शादी का झांसा देकर जाल में फंसाते थे
- साथियों संग मिलकर की थी व्यापारी की हत्या
आगरा । लुटेरी दुल्हन फिल्म तो आपने देखी ही होगी, लेकिन हम आपको सुना रहे हैं एक ऐसी लुटेरी दुल्हन की खबर जो हकीकत में है. जी हां, आगरा के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों ने की थी। व्यापारी शादी करना चाहते थे।
शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया
गैंग ने शादी का झांसा देकर उन्हें जाल में फंसाया। दुल्हन बनकर महिला अपने दोस्त और अन्य साथियों के साथ व्यापारी के फ्लैट पर आई थी। रात में हत्या और लूटपाट के बाद फरार हो गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी फरार हैं।
तिजोरी में रखे लाखों के नकदी-जेवरात लूटकर ले गए
व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल (67) की 12 अप्रैल की रात को हत्या कर दी गई थी। 13 अप्रैल की सुबह चौकीदार के फ्लैट में आने पर घटना का पता चला था। आरोपी व्यापारी की तिजोरी में रखे लाखों के नकदी-जेवरात लूटकर ले गए थे। घटना को बिना नंबर की कार से आई महिला और उसके तीन साथियों ने अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के फिरोजाबाद और एटा की तरफ भागने का पता चला था।
शादीशुदा व बच्चों की मां है लुटेरी दुल्हन
ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा
पुलिस के पूछताछ करने पर नीलम ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पति से विवाद हो गया है। अलग रहती है। पति से केस चल रहा है। लूट की रकम और जेवरात में आधा-आधा बांटना तय हुआ था। जेवरात तकरीबन एक किलोग्राम सोने के होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की हत्या करके 1.60 लाख रुपये और कुछ जेवरात लूटे गए थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।