Birthday Special: हेमा मालिनी की बेटी अहाना और रणवीर सिंह का इस शख्स ने कराया था ब्रेकअप

संक्षेप:

  • 33 साल की हुई हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल
  • रणवीर सिंह के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में रही अहाना
  • आदित्य रॉय कपूर के लिए अहाना ने किया था रणवीर सिंह से ब्रेकअप

हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल का आज 33वां जन्मदिन है। 28 जुलाई 1985 में जन्मी अहाना कभी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। दोनों का रिलेशनशिप करीब 5 सालों तक रहा। हाल ही में नेहा धूपिया के टीवी शो पर रणवीर सिंह ने एक दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि आदित्य और वे कॉलेज में क्लासमेट थे। उन दिनों मुंबई के जूनियर कॉलेज में आदित्य फास्ट बॉलर हुआ करते थे और रणवीर एथलीट। दोनों का कॉलेज में काफी दबदबा था। इस दौरान रणवीर के साथ बेहद दिल दुखाने वाला वाकया हुआ।

रणवीर ने बताया कि जिस लड़की के साथ उनका 5 सालों से अफेयर चल रहा था उसने उन्हें अचानक छोड़ दिया था। रणवीर इस लड़की के दीवाने थे। वो रिलेशनशिप में सीरियस थे लेकिन गर्लफ्रेंड ने उन्हें आदित्य रॉय कपूर की वजह से डिच कर दिया। वो लड़की अब रणवीर की जगह आदित्य को पसंद करने लगी थी। रणवीर ने शो के दौरान उस लड़की का नाम जाहिर नहीं किया लेकिन उनका अहाना देओल की ओर था। आहना ने रणवीर से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर से नाता जोड़ लिया था।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


अहाना देओल और आदित्य की नजदीकियां फिल्म गुजारिश के सेट पर भी बढ़ी। दोनों ने संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘गुज़ारिश’ में अस्सिट किया था। उसी दौरान आहना रणवीर को भूलकर आदित्य के प्यार में पड़ गई। आदित्य और अहाना ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में उनके रिश्ते पर फुल स्टॉप लग गया।  आदित्य का नाम उनकी आशिकी को स्टार श्रद्धा कपूर से जोड़ा जाने लगा और अहाना देओल की शादी किसी और से हो गयी। अहाना अब शादीशुदा हैं। उन्होंने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।