अब सस्ते में करें दिल्ली से आगरा तक हवाई सफर, ये होगा किराया

संक्षेप:

अगर आप भी दिल्ली से आगरा हवाई सफर करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट सेवा शुरु होने जा रही है। बता दें, एयर डेक्कन की फ्लाइट छह दिन दिल्ली से आगरा आएगी और इस फ्लाइट की शुरूआत 14 जून से होने जा रही है।  एयर डेक्कन की वेबसाइट पर आगरा से दिल्ली फ्लाइट का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें दिल्ली से आगरा की फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन आएगी। दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आएगी। ये फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.50 पर चलकर रात्रि 8.00 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से रात 8.15 पर उड़ान भरकर रात्रि 9.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आगरा से दिल्ली तक का हवाई सफर एक घंटा 10 मिनट का होगा। डेक्कन ने इसका शेड्यूल तय कर फ्लाइट नंबर भी घोषित कर दिया है।


किराए की बात करें तो एयर डेक्कन की वेबसाइट पर शेड्यूल के साथ ही फेयर भी अपलोड किया गया है। आगरा से दिल्ली तक फ्लाइट का फेयर 1486 रुपये है और 374 रुपये टैक्स है। इस तरह एक तरफ का किरया 1860 रुपये है। जानकारी के मुताबकि आगरा से दिल्ली की फ्लाइट 31 अगस्त तक चलेगी।

 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles