तबीयत खराब होने की से खबर अटल जी के गांव में छाया सन्नाटा, शुरू हुआ हवन-पूजन

संक्षेप:

  • अटल बिहारी वाजपेई की तबीयत ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं
  • तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद से ही लोग परेशान हो उठे
  • अटल बिहारी वाजपेई के स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों की भीड़ इस पूजन के लिए उतर पड़ी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत खराब है जिसके चलते वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। यूरिन इंफेक्शन के कारण उनकी हालत गंभीर भी बताई जा रही है और इसलिए उनको आज भी अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं मिलेगा। वहीं लोग अटल बिहारी वाजपेई की तबीयत ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद से ही लोग परेशान हो उठे। रात से ही तीर्थस्थान भर्ती बटेश्वर में हवन पूजन और यज्ञ शुरू हो गया। अटल बिहारी वाजपेई के स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों की भीड़ इस पूजन के लिए उतर पड़ी। वहीं साधुओं ने भी भगवान से उनके जल्दी स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजन किया।

आपको बताते चलें बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का पैतृक गांव है। आज भी इस गांव में उनके परिवार के लोग रहते हैं। जैसे ही अटल बिहारी वाजपेई के एम्स में भर्ती होने की खबर मिली पूरा गांव चिंतित हो उठा। फिर क्या बटेश्वर मंदिर में उनके जल्दी स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन पूजन और यज्ञ का काम शुरु हो गया। पूरी रात मंदिर में हवन पूजन चलता रहा। उनके भतीजे राकेश बाजपेई और साधु संतों ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए कि यज्ञ का भी आयोजन किया। वही मंदिर के महंत गोपाल भारती एक पैर पर खड़े होकर एक विशेष अनुष्ठान किया।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तबीयत खराब होने की खबर ने शहरवासियों को भी व्याकुल कर दिया। प्रताप नगर में उनकी बहन के घर लोग पहुंचने लगे। अटल बिहारी वाजपेई फिलहाल एम्प में भर्ती हैं और डॉक्टरों का कहना की उन्हें आज भी डिस्चार्ज नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles