5 दिन बैंक नहीं रहेंगे बंद, जानिए पूरी सच्चाई

संक्षेप:

  • 1 सितंबर से बंद नहीं रहेंगे बैंक
  • पड़ताल में खबर निकली फेक
  • सिर्फ रविवार को बंद रहेंगे बैंक

एक खबर हर तरफ चल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कल यानि शुक्रवार 31 अगस्त के बाद 1 सितंबर से लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका कारण है 1 से 5 सितंबर तक सभी सरकारी बैंकों बंद होना।

हालांकि हमारी पड़ताल में इसकी सच्चाई सामने आ गई है दरअसल 5 दिन बैंक बंद नहीं होने जा रहा है। इसस पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 से 5 सितंबर तक सभी सरकारी बैंक बंद रहने की बात कही जा रही थी। 

कहा जा रहा था कि कुछ इस तरह बैंक बंद होंगे लगातार 5 दिन...

  • 1 सितंबर : शनिवार की छुट्टी
  • 2 सितंबर : रविवार की छुट्टी
  • 3 सितंबर : जन्माष्टमी की छुट्टी
  • 4 सितंबर : बैंक कर्मचारी की हड़ताल
  • 5 सितंबर : बैंक कर्मचारी की हड़ताल

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


लेकिन हमारी पड़ताल में पता चला कि 1 सितंबर को पहला शनिवार है और इस दिन बैंक खुले रहते हैं। दूसरा, रविवार को बैंकों की छुट्टी होती है। जन्माष्टमी के दिन बैंकों में कामकाज होता है, इस दिन छुट्टी नहीं होती है। वहीं 4 और 5 सितंबर को बैंक के कर्माचरियों की हड़ताल नहीं है। 

दरअसल RBI कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल में अंशदान आधारित भविष्य निधि के दायरे में आने वालों के लिए पेंशन को अपडेट करना और 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए सीपीएफ/अतिरिक्त भविष्य निधि का लाभ देने की मांग की है। इसलिए ये कर्मचारी पड़ताल पर रहेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles