आगरा के 14 ब्लॉकों पर बीजेपी ने लहराया अपना परचम

संक्षेप:

  • आगरा में केवल बरौली अहीर ब्लॉक में होगा मतदान
  • 14 ब्लॉकों पर बीजेपी ने लहराया परचम
  • सपा ने कहा बीजेपी ने की धांधली, करेंगे विरोध प्रदर्शन

आगरा- आगरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में केवल बरौली अहीर ब्लॉक में मतदान होगा। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन जगनेर और अकोला के एक-एक विपक्षी उम्मीदवार ने भी नाम वापस ले लिया। इस तरह जिले के 15 में से 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध रहे। बरौली अहीर में शनिवार को मतदान होगा। निर्विरोध चुने ब्लाक प्रमुखों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए। 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत का सिलसिला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जारी है। बृहस्पतिवार को 15 ब्लॉक पर नामांकन हुए, जिनमें 12 ब्लॉक पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। किसी प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन नहीं किया। 15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। जगनेर व अकोला में भी भाजपा प्रत्याशियों के सामने विपक्षियों ने नाम वापस कर लिए। अब शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक में सपा की सरिता सिंह व भाजपा के उत्तम सिंह के लिए मतदान किया जाएगा। 

सपा के प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव ने कहा है कि जिला पंचायत के बाद भाजपा ने सत्ता के बल पर ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भी सत्ता व धनबल का दुरुपयोग किया है। इसके विरोध में पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles