फेसबुक पर हुई दोस्ती, युवती को बुलाया ताजमहले देखने, फिर हुआ ये

संक्षेप:

  • गुजरात से आई एक युवती को फेसबुक दोस्त ने दगा दे दिया
  • पहले उसके साथ बलात्कार किया गया
  • बाद में उससे लूटपाट की गई और रात के अंधेरे में शहर की सूनसान सड़क पर अकेले छोड़ दिया

एक लड़की को ये नहीं मालूम नहीं था की उसे फेसबुक पर किसी अंजान से दोस्ती करने की किमत अपनी इज्जत गवां कर चुकानी पड़ेगी। ऐसा तब हुआ जब गुजरात से आई एक युवती को फेसबुक दोस्त ने दगा दे दिया। पहले उसके साथ बलात्कार किया गया। बाद में उससे लूटपाट की गई और रात के अंधेरे में शहर की सूनसान सड़क पर अकेले छोड़ दिया।

दरअसल गुजरात से आई युवती ने देर रात तीन बजे पुलिस को फोन किया। उसने बताया कि वो यमुना किनारा रास्ते पर है। एक अकेली महिला रात तीन बजे इस हालत में यमुना किनारा रोड पर होने की सूचना के बाद फौरन पुलिस हरकत में आई। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला परेशान और डरी हुई थी। पुलिस को महिला ने बताया कि गुजरात की रहने वाली है और विवाहित है। करीब छह महीने पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मंटोला ढोलीखार के रहने वाले फहीम से हुई थी। अजमेर में उर्स चल रहा है। वह वहां आई हुई थी। फहीम से बातचीत हुई तो उसे यह बताया। वह आगरा आने के लिए उसके पीछे पड़ गया। आगे महिला ने बताया कि फहीम ने उससे कहा कि ताजमहल देख जाओ। वह आगरा आ गई। रात करीब 11 बजे उसने बिजलीघर से फहीम को फोन किया तो वो गाड़ी लेकर आ गया। यहां से उसे बालूगंज स्थित एक होटल में ले गया। होटल वाले ने कमरा नहीं दिया। वहां से वह उसे शहीद नगर की तरफ ले गया। सड़क पर ही नर्सिंग होम के पास एक होटल है। वहां उसने कमरा लिया। कमरे में उसके साथ दुराचार किया। महिला ने कहा कि रेप का विरोध करने पर उसे पीटा। रात को ही फहीम ने होटल का कमरा छोड़ दिया और उसे एक सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। फहीम ने जाने से पहले पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी ले लिए।

पीड़ित महिला ने पुलिस को फहीम की फोटो दिखाई और उसका मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस ने आरोपी फहीम का घर तलाश किया और उसके घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस को आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस उसके परिजनों को थाने ले आई। महिला से जब पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने कहा कि वो नहीं चाहती है कि मुकदमे की जानकारी उसके परिजनों को हो। इसलिए उसने मुकदमा नहीं लिखाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कहा तो महिला ने कहा पैर पकड़कर मांफी मांगे तो फहीम को माफ कर देगी। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles