आगराः सामूहिक विवाह में लड़की ने लड़का बनकर की शादी, ऐसे खुला राज...

संक्षेप:

  • सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के प्रीति से की शादी
  • भीमनगरी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की शादी
  • राज खुलने पर परिजनों में मचा हड़कप

आगरा: आगरा में शाहजहां और मुमताज का प्यार भी फीका पड़ गया जब एक लड़की ने लड़का बनकर अपनी मोहब्बत को पाने के लिए लड़की से ही शादी कर ली। दोनों लड़कियों ने ये शादी हाल में ही आयोजित भीमनगरी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में की। ये राज खुलकर सबके सामने आ गया तो परिजनों में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक साथ रहना चाहती हैं, लेकिन परिजन इस बात का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवतियां है कि मानने को तैयार नही है।

बताया जा रहा है कि थाना एत्माउद्दोला इलाके की टेडी बगिया का सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के ने प्रीति नाम की युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इन दोनों की मुलाकात इलाके में ही हुई प्रीति एक स्कूल में पढ़ाती थी और सोनी बही पास में जॉब करती थी। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो कार्तिक ने प्रीति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब तक प्रीति को सोनी से कार्तिक बनी कथित लड़के की सच्चाई पता लग चुकी थी, लेकिन वह दोनों इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि उनको पीछे लौटना नहीं था।

प्रीति के घर वालों को यह मालूम नहीं था कि सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के की हकीकत क्या है। वह वाकई लड़का है या फिर हकीकत में लड़की। आज जब सोनी कार्तिक कथित लड़का जब प्रीति को विदा कराने प्रीति के घर गया तो सोनी का भेद खुल गया। प्रीति के घर वालो ने कथित लड़के की पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रीति अपने प्यार को बचाने के लिए छत से कूद गई। मामला पुलिस में पहुंच गया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मौके पर पहुंची दोनों युवतियों को थाने ले आयी और दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। दोनों के परिजन इस बात से अनिभिज्ञ थे कि लड़का कार्तिक लड़का नही बल्कि लड़की है। फिलहाल पुलिस और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन दोनों युवतियां थाने बैठ मरने की धमकी दे रही है कि अगर हम दोनों को किसी ने भी अलग किया तो वो जान दे देगी। वो एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles