यहां ताजमहल ही नहीं बल्कि स्ट्रीट फूड का भी कोई जवाब नहीं

संक्षेप:

आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले जुबान पर ताजमहल का ही नाम क्यों आता है। शायद लोगों को पता नहीं की सिर्फ ताजमहल ही नहीं जो आगरा में फेमस है क्योंकि ताज के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप शायद ही जानते हों जो आपको अपना दिवाना तक बना सकती है। ठहरिए ! हम यहां किसी और की बल्कि बात कर रहें मजेदार और बेस्ट स्ट्रीट फूड की। आगरा में देशभर से लोग बेहतरीन चीजों का स्वाद चखने आते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन फूड आइटम्स के बारे में जिनका स्वाद चखने के लिए आपको आगरा जरूर जाना चाहिए।

नाश्ते में खाएं मजेदार मसालेदार बेड़ईं 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आगरा जाने पर एक बार वहां की बेढ़ई खाना तो बनता है। यहां पर सड़कों के किनारे सुबह के नाश्ते  में बेढ़ई की मांग काफी तेजी से होती है। बेढ़ई के दो भाग होते हैं। इसका एक भाग काफी स्पा इसी और दूसरा मीठा होता है। यहां पर यह बेढई आलू की चटपटी सब्जी , हरी चटनी और दही के साथ परोसी जाती है। बेड़ईं को आगरा में कई जगहों पर दही के साथ भी सर्व किया जाता है। लिहाजा आगरा जाएं तो बेड़ईं का स्वाद चखना न भूलें। 

आलू टिक्की

स्ट्रीट फूड की बात हो रही हो और आलू टिक्की का जिक्र न आए ऐसा कैसे हो सकता है। दिल्ली और कई दूसरे शहरों में आपने आलू टिक्की जरूर खाई होगी और आगरा में मिलने वाला भल्ला, आलू टिक्की का ही एक बड़ा रूप है। इसे काबुली चने की सब्जी और चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व किया जाता है। शाम के वक्त आगरा के लोग बड़े चाव से भल्ले को खाना पसंद करते हैं। 

 पेठा 

जिस तरह ताजमहल देखे बिना आगरा की ट्रिप अधूरी है, ठीक उसी तरह पेठे का स्वाद चखे बिना भी आपकी आगरी की यात्रा पूरी नहीं हो सकती। वैसे भी आगरा का पेठा देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। आगरा में पेठे की ढेरों वरायटी मिलती है जैसे- सूखा पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, केसर पेठा, सैंडविच पेठा, नारियल पेठा आदि। 

डिजर्ट जलेबी 

वैसे तो ज्यादातर डिजर्ट यानी मिठाई ठंडी ही अच्छी लगती है लेकिन जलेबी एक ऐसी मिठाई है जिसका स्वाद गर्मा गर्म ही अच्छा लगता है। वैसे तो आपने कई जगहों पर पहले भी जलेबी जरूर खाई होगी लेकिन आगरा में मिलने वाली जलेबी की बात ही कुछ और है। यहां की हर सड़क पर आपको बेहतरीन जलेबी मिल जाएगी जिसका स्वाद आपको लंबे समय तक याद रहेगा। 

दालमोठ 

अगर आपको मीठा पसंद नहीं है तो घबराएं नहीं आगरा में आपके लिए भी ढेरों ऑपशन्स हैं। सबसे पहले ट्राई करें आगरा की फेमस दालमोठ जो क्रंची और क्रिस्पी होने के साथ ही बेहद टेस्टी भी होती है और यह आपके लिए परफेक्ट नाश्ता हो सकता है। चाय के साथ दालमोठ का कॉम्बिनेशन बेस्ट माना जाता है। खाने के साथ-साथ दालमोठ को पैक कर घर ले जाना न भूलें ताकि बाद में भी आप आगरा के इस स्वाद का मजा ले सकें।

चटनी-पराठां

पराठां तो आप घर में भी जब मन होता खा लेते हैं। शायद आप सही हो लेकिन जो बात आगरे के पराठें में है वह घर के पराठे में होना मुश्किल है। आगरा में मिलने वाला भरवां पराठां काफी मशहूर हैं। यहां पर मिलने वाले वाले गरमागर्म पराठें को पनीर, चटनी या दही के साथ खाकर मजा आ जाएगा। आपको ये पराठां पुरानी दिल्ली आगरा राजमार्ग पर मिलेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles