मैनपुरी में तंत्र मंत्र के लिए महिला की खोदी गई कब्र

संक्षेप:

  • मैनपुरी में तंत्र मंत्र के लिए महिला की खोदी गई कब्र
  • तीन दि पहले दफन किए गए शव को निकालने का हुआ प्रयास
  • कब्र से निकालने के दौरान टूटे शव के पैर

आगराः तंत्र मंत्र के लिए तीन दिन पहले दफन हुए शव को कब्र से निकालने का प्रयास किया गया। शव के पैरों में गमछा बांधकर कब्र से निकालने के प्रयास में शव के पैर टूट गए और कोशिश विफल हो गई।

वहीं पड़ोस की कब्र में दफनाए गए महिला के कपड़े भी निकाल लिये गए थे। जोकि पास के खेत में पड़े हुए मिले। घटना की जानकारी जैसे स्थानीय लोगों को जैसे ही हुई सनसनी फैल गई।

घटना मैनपुरी जिले की है। जिले के बेवर कस्बे के ईदगाह में महिला का शव कब्र खोदकर निकालने की कोशिश की गई। पड़ोस में दफनाए गए महिला के कपड़े भी निकाल लिये गए। बाद में कपड़े खेतों पर फेंक दिए गए। बेवर कस्बा निवासी आशियाना पति बिलाल और अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में रह रही थी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मंगलवार को बीमारी के चलते उनका इंतकाल हो गया। मंगलवार देर शाम उसका शव बेवर की ईदगाह के पीछे स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। शुक्रवार सुबह चार बजे नमाज पढ़ने के बाद रोजेदार उधर से गुजरे तो कब्र खोदी हुई देख सनसनी फैल गई।

लोगों ने पास जाकर देखा तो महिला का शव बाहर निकालने के लिए पैर और हाथ में गमछा बाधा गया था। शव बाहर निकालने की कोशिश में दोनों पैर टूट गए थे। माना जा रहा है कि भोर होने के कारण शव निकालने की कोशिश कर रहे लोग भाग गए। पड़ोस में ही महिला के वस्त्र दफनाए गए थे।

वह कब्र भी खोदकर उसमें दफन कपड़े बाहर निकाले गए थे। बाद में कपड़ों को कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। कब्र खोदने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे। खोजी श्वान और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जाच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

माना जा रहा है कि तांत्रिक क्रियाओं के लिए महिला का शव कब्र से खोदा जा रहा था। एएसपी ने बताया कि कब्र खोदने वाले का पता लगाया जा रहा है।

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles