शताब्दी से आधे घंटे पहले आगरा कैंट पहुंचाएगी 'गतिमान एक्सप्रेस'

संक्षेप:

  • निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलेगी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान
  • आधे घंटे पहले पहुंचा देगी आगरा कैंट
  • 1 घंटे 50 मिनट में पहुंचा देगी आगरा

आगरा: निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक चलने वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान के लिए ग्वालियर व झांसी स्टेशन का समय भी तय कर दिया गया है। ग्वालियर वासियों के लिए झांसी व निजामुद्दीन के लिए यह एक नई ट्रेन होगी। दिल्ली से ग्वालियर आने के लिए शताब्दी छूटने पर अब यात्री इस ट्रेन का लाभ ले सकते हैं। शताब्दी दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर 9.30 बजे 3.30 मिनट में ग्वालियर पहुंचती है जबकि गतिमान निजामुद्दीन से 8.10 बजे चलेगी और ग्वालियर 11.15 बजे 3.05 घंटे में ग्वालियर पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा 9.50 बजे पहुंचती है।

गतिमान एक्सप्रेस की समय सारिणी को हरी झंडी मिलने के बाद अब संचालन के लिए डेट का इंतजार है। ट्रेन को अप्रैल में झांसी तक संचालन शुरू किए जाने की संभावना है। निजामुद्दीन-आगरा के बीच चलने वाली इस ट्रेन को ग्वालियर तक लाने के लिए जिस समय को फायनल किया गया है वह सुबह 11.15 बजे ग्वालियर और 12.20 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे झांसी से चलेगी और शाम 4.05 बजे ग्वालियर आएगी। वापसी में इस ट्रेन को प्लेटफार्म पर चार पर लिए जाने की प्लानिंग की जा रही है।

गतिमान एक्सप्रेस को झांसी तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने पर ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। गौरवकृष्ण बंसल, सीपीआरओ

ये भी पढ़े :


गतिमान एक्सप्रेस को 5 अप्रैल 2016 में निजामुद्दीन से आगरा के बीच शुरू किया था और अब ट्रेन शुरू होने की दूसरी वर्षगांठ पर इसे झांसी तक बढ़ाकर संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन 205 किमी की यात्रा मात्र 90 मिनट में पूरा करती है। लेकिन अब झांसी तक चलाने के लिए 215 किमी का इजाफा होगा।

गतिमान एक्सप्रेस में प्लेन की तरह महिला होस्टेस(टीटीई) यात्रियों का स्वागत करती हैं और प्लेन की तरह यात्रियों को सीट पर नाश्ता सर्व किया जाता है। पूरी ट्रेन में ट्रेन वाईफाई सुविधा भी हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। यात्रियों को उपमा, मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिए जाएंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।