आगरा के बीहड़ में 'हाईटेक डकैत', लड़की की आवाज़ निकाल करते हैं यह काम

संक्षेप:

बीहड़ में हर महीने दो नए हेलो गैंग तैयार हो रहे हैं। पुलिस जिस गिरोह को जेल भेजती है, उसके फरार सदस्य नया गिरोह खड़ा कर देते हैं।

मामला है आगरा के बीहड़ का जहां हेलो गैंग तैयार हो रहे हैं। पुलिस जिस गिरोह को पकड़ती है उसका एक साथ जेल से भाग नया गिरोह बना लेता है।
पहले दो-तीन गांव तक ही ये गिरोह फैले थे, अब 22 गांवों में है। पुलिस ने अब इन गांवों की सूची तैयार की है।
कुछ साल पहले तक यहां सिर्फ़ एक ही हैलो गैंग था, तब इसका सरगना मुकेश था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, तो लगा कि अब गैंग खत्म हो जाएगा लेकिन अगले ही महीने एक और गैंग सामने आ गया।


यह बहुत चौकाने वाली बात है कि इतनी बार इन्हें जेल में डालने के बाद भी यह लगातार हेलो गिरोह बनाए जा रहे हैं।
इस घटना से सवाल उठता है आगरा पुलिस पर और वहां के प्रशासन पर।
आपको बता दें, इस साल ही चार गिरोह पकड़े जा चुके हैं।

 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इन कुछ गांव में चलाया जाएगा विशेष अभियान -

बीहड़ के बाह, जैतपुर, चित्राहाट, पिनाहट, खेरा राठौर, पिढ़ौरा, बसई अरेला के 22 गांवों को इस अभियान के लिए चुना गया है। इनमें गांव तड़हेता, जरार, रिठई, नया बांस, भगतनपुरा, मझटीला शामिल हैं।
यहां पुलिस न केवल हेलो गैंग के सदस्यों को पकड़ेगी बल्कि ग्रामीणों को जागरूक करेगी कि वे इनके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

 

ख़ुद कॉल नहीं करती यह गैंग -

यह गिरोह पैसा कमाने के झांसे वाले विज्ञापन देते हैं। जो झांसे में आकर कॉल करता है, उससे लड़की की आवाज में बात करते और खाते में रकम जमा कराकर ठग लेते हैं। पुलिस ने इन गिरोह के 25 खाते फ्रीज कराए हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles