आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए झांसी की कंपनी मदद को तैयार

संक्षेप:

  • झांसी की एक कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार
  • प्रथम चरण में 16 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम
  • कंपनी के कर्मचारियों ने कूड़ा कलेक्शन शुरू भी कर दिया है

नगर निगम के प्रयास रंग लाए हैं। झांसी की एक कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार हो गई है। इस कंपनी को प्रथम चरण में 16 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम दे दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने कूड़ा कलेक्शन शुरू भी कर दिया है। अन्य वार्डों में भी जल्दी ही प्राइवेट कंपनियों को कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुछ और कंपनियां नगर निगम के संपर्क में आई हैं। बता दें कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के मामले में कोई स्थाई व्यवस्था नहीं बन पाई थी। इस मामले में पिछले साल हरी-भरी रिसाइकिल कंपनी से करार किया गया था।

ताजगंज क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी इलाहाबाद की इस कंपनी को दी गई थी। लेकिन कंपनी कोई कार्य नहीं दिखा सकी। दो-चार दिन ही कंपनी की गाड़ियां क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए दिखाई दीं। इस पर नॉन प्रफॉरमिंग के लिए कंपनी से किया गया करार पिछले माह ही रद्द कर दिया गया था। नगर निगम ने अपने संसाधनों से कचरा कलेक्शन शुरू कराया। स्वच्छता सर्वेक्षण की वजह से जल्द से जल्द व्यवस्था बनानी थीं। कोई कंपनी पिछले माह तक इस कार्य के लिए नहीं आ रही थी। अब झांसी की आर्वा एसोसिएट नामक कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार किया गया है। इस कंपनी के कर्मचारियों ने पुरानी मंडी (ताजगंज) के वार्ड 88 और 98 में कचरा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि प्रथम चरण में 16 वार्डों का जिम्मा आर्वा एसोसिएट को दिया गया है। कंपनी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम की पिछली कार्यकारिणी द्वारा तय की गई दरों के हिसाब से कचरा कलेक्शन शुल्क लेगी। 

फिलहाल 50 प्रतिशत तक भुगतान नगर निगम द्वारा कराए जाने की व्यवस्था की गई है। कंपनी इस शर्त पर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार हुई है कि यदि व्यवस्था के तहत कराए जा रहे कार्य में नुकसान होता है तो नगर निगम इसकी भरपाई करेगा। उन्होंने बताया कि  झांसी में डोर टू डोर कलेक्शन आर्वा एसोसिएट द्वारा किया जा रहा है। वहां काम संतोषजनक रहा है। इस कारण इसे मौका दिया गया है। कुछ और निजी कंपनियां भी उनके संपर्क में हैं और जल्दी ही इन कंपनियों की क्षमताओं का आंकलन करके उन्हें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी  जाएगी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles