आगरा सिविल एन्क्लेव के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण जल्द होगा शुरू

संक्षेप:

  • आगरा सिविल एन्क्लेव के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण जल्द ही हो जाएगा
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
  • इसकी लागत लगभग 250 करोड़ रुपये आएगी

आगरा सिविल एन्क्लेव के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण जल्द ही हो जाएगा। शासन से पैसा जारी हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी लागत लगभग 250 करोड़ रुपये आएगी। एन्क्लेव बनने से पर्यटन उद्योग को पंख लग जाएंगे। सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही दुनिया से आगरा सीधे हवाई मार्ग से भी जुड़ जाएगा। योगी सरकार से पहले प्रदेश की अखिलेश सरकार ने डेढ़ अरब रुपये जमीन अधिग्रहण के लिए देने को मंजूरी दी थी। काफी जमीन खरीद ली गई। कुछ राशि शेष रह गई तो अब प्रदेश की योगी सरकार ने इस राशि को जारी कर दिया। पहले एन्क्लेव का निर्माण राज्य निर्माण निगम को करने के आदेश हुए थे लेकिन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को ही ये जिम्मेदारी दी जाएगी।

इसके लिए अथॉरिटी को पत्र भी भेजा जा रहा है। अभी तक एयरपोर्ट जाने के लिए भारतीय वायु सेना परिसर में होकर जाना पड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग होने के बाद ही सैलानियों को अंदर जाने दिया जाता है। ऐसे में काफी समय लग जाता है। यही कारण हैं कि विमानन कंपनियां फ्लाइट शुरू करने से कतराती हैं। पिछले दो दशक से यही चल रहा है। विमानन कंपनियों ने यहां से फ्लाइट शुरू की लेकिन कुछ दिन में ही बंद कर दीं। अब धनौली में सिविल एन्क्लेव बन जाने की स्थिति में क्लीयरेंस के अलावा अन्य सारी औपचारिकताएं वहीं पर पूरी हो जाएंगी। सैलानियों को सीधे एप्रन एरिया तक पहुंचना होगा। यहां से एयरबस में सवार हो जाएंगे।

 जमीन अधिग्रहण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा डेढ़ अरब की राशि दी गई है। अब एन्क्लेव के निर्माण के लिए राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा। एन्क्लेव में व्यवस्थाएं  कस्टम क्लीयरेंस एप्रन एरिया (जहां से जहाज से पैसेंजर उतरते और चढ़ते हैं) डिपार्चर लैंडिग एरिया अराइवल लैंडिग एरिया’ वीवीआईपी, वीआईपी लाउंज’ खानपान जोन’ सुरक्षा जोन’ चाइल्ड केयर जोन’ डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर’ कर्मचारियों के रहने के लिए भवन’ मनोरंजन कक्ष सिविल एन्क्लेव बनने से काफी चीजें आसान हो जाएंगी। अभी तक विमानन कंपनियां आने से कतराती थीं।  लेकिन अब उन्हें यहां आने में किसी तरह का संकोच नहीं होगा। होटल इंडस्ट्री को भी लाभ होगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सिविल एन्क्लेव बनने से ताजनगरी में फ्लाइट्स का आना शुरू हो जाएगा। पर्यटन उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्यमियों के लिए ये अच्छी खबर है। उन्हें काफी लाभ होगा। पहले सैलानियों को काफी दिक्कत होती थी। अब सिविल एन्क्लेव बनने के बाद सारी वहीं औपचारिकताएं वहीं पर पूरी हो जाएंगी। सैलानियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आगरा की लंबे समय से मांग थी अब पूरी होती दिखाई दे रही है यहां रनवे तो है हीं। एन्क्लेव बनने से सैलानियों को क्लीयरेंस आदि में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles