- होम >>
Lok Sabha Chunav: मुस्लिम बूथों पर खूब दौड़ी साइकिल, आगरा में न लाभार्थी कार्ड चला और न ही अन्य योजनाओं का पड़ा प्रभाव
- न्यूज़
- Saturday | 8th June, 2024
आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के मंटोला क्षेत्र में चार मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था।
यहां के दर्जनभर से अधिक मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों से सपा पीडीए के पैडल से रफ्तार पकड़ती रही।
मिश्रित आबादी वाले कुछ क्षेत्रों में बसपा सैकड़ा तक पहुंच सकी। खूब दौड़ी साइकिल अनवरी निलोफर गर्ल्स इंटर कालेज में बूथ संख्या 284 से 86 तक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र के लोगों ने वोट डाले थे।
यहां जाटव वोट होने के कारण बसपा को अधिक वोट मिले।
मगर, 287 बूथ आते ही सपा की साइकिल बहुत आगे निकल गई।
यहां सपा को 224 वोट मिले, वहीं भाजपा को महज 39 और बसपा को 201 वोट मिले। दूसरे केंद्र मतदान केंद्र अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 292 में मुस्लिम के कम और जाटव समाज के अधिक वोट थे।
यहां बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही को 444 वोट मिले।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।