Lok Sabha Election 2019:UP की 8 सीटों पर सुबह 10 बजे तक 10.26 फीसदी मतदान, देखें सभी सीटों का वोट प्रतिशत

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण का मतदान आज है। 
  • लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
  • पहले दो घंटा में बिजनौर के नगीना में सर्वाधिक 12.82 प्रतिशत मतदान किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण का मतदान आज है। पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान से जुटे सभी लोग मुस्तैद हैं। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह मौसम काफी खुशगवार रहा। लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में लंबी लाइन में लगे हैं। पहले दो घंटा यानी सात से नौ बजे तक 10.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पहले दो घंटा में बिजनौर के नगीना में सर्वाधिक 12.82 प्रतिशत मतदान किया गया है। हाथरस में 12.30, बुलंदशहर में 11.40, आगरा सुरक्षित में 11.36, फतेहपुर सीकरी में 11.05, अमरोहा में 10.72, मथुरा में 8.82 तथा अलीगढ़ में 7.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज आठ लोकसभा क्षेत्र में 88 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 1.40 करोड़ मतदाता करेंगे। इस चरण में जिन सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, उनमें हेमामलिनी-मथुरा, राजबब्बर-फतेहपुर सीकरी और सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल-आगरा प्रमुख हैं। जिन आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उन सभी सीटों पर भाजपा ने 2014 में जीत दर्ज की थी।आगरा तथा मथुरा में कल रात भारी बारिश के कारण आज मतदान पर मौसम का असर पड़ सकता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles