Manmarziyaan का पहला गाना ‘F for Fyaar’ रिलीज, क्या आपने सुना ?

संक्षेप:

  • मनमर्जियां का पहला गाना F For Fyaar रिलीज
  • F For Fyaar  एक पंजाबी गाना है
  • अभिषेक बच्चन ने ट्वीटर पर किया शेयर

मनमर्जियां का पहला गाना F For Fyaar रिलीज हो गया है। यह एक पंजाबी गाना है। एफ वन फियार गानें को काफी पसंद किया जा रहा है। F For Fyaar गाने को अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है। गाना रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन ने ट्विट कर गाने की जानकारी दी थी। गाने की जानकारी अभिषेक बच्चन ने ट्विट कर दी थी। ट्विट के जरिए एक फोटो शेयर किया गया था जिसमें लिखा था। 10 अगस्त से फैंस को मनमर्जियां का वेक अप कॉ़ल मिलने वाला है। अगले 10 दिनों में फैंस को मनमर्जियां के नए गाने, पोस्टर या फिर नए लुक देखने को मिल सकते है।

यहां सुने मनमर्जियां का  `F For Fyaar` गाना- https://erosnow.com/music/album/1063606/manmarziyaan?s=6889741

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


आपको बता दें कि, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मनमर्जियां के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। बोल्ड कंटेंट से भरपूर इस ट्रेलर में एक ऐसे आशिक की कहानी को दिखाया गया है जो अपनी प्रेमिका से पागल की तरह प्यार करता है। लेकिन वह शादी करने से डरता है। जिम्मेदारी से भागते हुए प्रेमी यानि की विक्की कौशल को छोड़कर प्रेमिका यानि की तापसी पन्नू पंजाबी लड़के रॉबी यानि की अभिषेक बच्चन से शादी करने के लिए राजी हो जाती है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड है। ट्रेलर में विक्की और तापसी की हॉट केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है।

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘मनमर्जियां’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर 14 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने फिल्मकार आनंद एल।राय के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह पहली बार है, जब आभिषेक, तापसी और विक्की फिल्म में साथ नजर आएँगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।