लॉ स्टूडेंट बना दरिंदा : 8 साल की मासूम से रेप, फिर की हत्या

संक्षेप:

  • आगरा कॉलेज ग्राउंड में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार 
  • आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे से 8 साल की  मासूम बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार 
  • आगरा कॉलेज में लॉ का पढ़ने वाला छात्र हरीश ठाकुर गिरफ्तार

हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आगरा कॉलेज ग्राउंड में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति दरिंदा सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। वहशी दरिंदा हरीश ठाकुर है। घटनाक्रम बीती रात का है जब आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे से 8 साल की एक मासूम बच्ची को वहशी दरिंदे ने सोते समय उठा लिया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदे ने 8 साल के मासूम बच्ची को आगरा कॉलेज खेल मैदान में ले जाकर पहले दरिंदगी का खेल खेला और उसके बाद फिर उसे मौत की नींद सुला दिया।

मामला सामेन आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में हरीपर्वत के अलावा अन्य थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया। घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही हरीपर्वत पुलिस में सफलता हासिल कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात और हत्या को अंजाम देने वाले दरिंदे हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर में ताज्जुब की बात यह है कि 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का खेल खेलने वाला कोई और नहीं बल्कि आगरा कॉलेज में लॉ का पढ़ने वाला छात्र हरीश ठाकुर शामिल है यानी कानून का पाठ पढ़ने वाले छात्र नहीं कानून का उल्लंघन किया। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का खेल खेला और गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देख सकते हैं हवस और दरिंदगी का घिनौना खेल खेलने वाला वहशी दरिंदा किस तरीके से 8 साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर भाग रहा है। काली शर्ट और जींस में मौजूद यह वही शख्स है जिसने ताजनगरी आगरा के दामन पर दाग तो लगाया ही साथ ही साथ मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का घिनौना खेल खेला।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आगरा कॉलेज मैदान के अंदर बच्ची को ले जाने के बाद दरिंदे ने जो कुछ किया। वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। कलियुग की घोर कहानी हरीपर्वत के आगरा कॉलेज में दरिंदे की करतूत को बताती है।फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वहशी दरिंदा गिरफ्तार हो चुका है। जिसे जेल भेजा दिया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles