आगरा में मॉनसून आने में लगाएगा अभी और भी देरी, जानें क्या है आज मौसम के आसार

संक्षेप:

  • मानसून ताजनगरी में 5 से 7 जुलाई तक पहुंच सकता है
  • आगरा व उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवा चल सकती है
  • आगरा में 15 जून के आसपास प्री मॉनसून आना चाहिए,

 इस चिलचिलाती गर्मी ने शहरों को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को रुला रखा है। इस तपती धूप से राहत की उम्मीदें लगाने वालें लोगों को इतनी जल्दी मानसून का मजा नहीं ले पाएंगे। मौसम विभाग की मानें तो पिछले सालों की तरह ही इस साल भी दक्षिण-पश्चिम मानसून आगरा में देरी से पहुंचेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है की मानसून ताजनगरी में 5 से 7 जुलाई तक पहुंच सकता है। जिस तरीके से मानसून में देरी हो रही है। उससे बारिश कम होने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। अगर आज की बात की जाए तो गुरुवार को आगरा व उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवा चल सकती है। इसके आसार दोपहर बाद हैं।

वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो आगरा में 15 जून के आसपास प्री मॉनसून आना चाहिए, लेकिन अभी तक प्री मानसून नहीं आया है। हालांकि 26 से 28 जून के बीच प्री मानसून आने की उम्मीदें हैं। लेकिन पिछले कई सालों से मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आ रहा है। मौसम विज्ञानिक की मानें तो इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच से सात जुलाई के बीच आने के आसार हैं। मानसून में देरी से बारिश कम होगी।

दिन की तरह ही रात में भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। बुधवार को रात के तापमान में 3 डिग्री से. की बढ़ोतरी हुई और यह 29.7 डिग्री से. पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि कई सालों के बाद रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles