मुलायम सिंह की भतीजी को सपा उम्मीदवार ने हराया, भाजपा को लगा झटका

संक्षेप:

  • पंचायत चुनाव परिणाम जारी
  • मैनपुरी में भाजपा को झटका लगा
  • संध्या यादव को सपा प्रत्याशी ने हराया

आगरा । यूपी पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. जैसा कि आपको बताया था कि मुलायम सिंह की भतीजी भाजपा में शामिल हो गईं थी और मैनपुरी से उम्मीदवार भी. लेकिन भाजपा के लिए बुरी खबर है कि मैनपुरी से संध्या यादव चुनाव हार गईं हैं वह भी सपा प्रत्याशी के सामने. घिरोर ब्लॉक के वार्ड संख्या-18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी संध्या यादव को हार का सामना करना पड़ा है।

संध्या यादव सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। उन्हें प्रमोद कुमार ने हराया है। प्रमोद कुमार को 7905 वोट मिले हैं, जबकि संध्या यादव को 5998 वोट मिले है। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे।
 
कौन हैं संध्या यादव

संध्या यादव सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। वह सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पंचायत चुनाव से पहले सैफई परिवार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुई थीं। संध्या यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत के वार्ड 18 से चुनाव लड़ा था। सपा ने प्रमोद कुमार को उनके सामने मैदान में उतारा था। सपा समर्थित प्रत्याशी ने संध्या यादव को करीब 1900 वोटों से हरा दिया।
 
रविवार से हुई मतगणना की शुरुआत

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


जिले में रविवार से जारी पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब तक कई पदों के नतीजे आ चुके हैं। रविवार को सुबह नौ ब्लॉक पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। न्याय पंचायतवार टेबिलों मतों की गणना हुई। कुरावली में पहले राउंउ में ही परिणाम आना शुरू हो गए थे तो वहीं अन्य ब्लॉकों में दोपहर बाद परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकारी भी लगातार मतगणना स्थलों का निरीक्षण करते रहे। 
 
संध्या जब सपा प्रत्याशी बनकर उतरीं थीं...

संध्या यादव इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं थीं। सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles