20 साल के बाद बेगुनाह साबित हुआ दुष्कर्म आरोपी

संक्षेप:

  • 20 साल बाद निर्दोष साबित हुआ दुष्कर्म आरोपी
  • रिहाई की खबर से पुरे गांव में है ख़ुशी का माहौल

आगरा- भगवान के घर देर है पर अंधेर नही, पर जब देर ज्यादा हो जाये तो हमें कई तरह के नुकसान उठाने पड़ जाते है। इसी तरह की घटना ताजनगरी आगरा से सामने आई है, दरअसल आगरा के ललित पुर थाना के सिलावन का निवासी विष्णु 20 साल से जेल की चहारदीवारी में दुष्कर्म के आरोप में कैद था। पर बीतें दिन अदालत ने इस केस पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि विष्णु पर लगे सारे आरोग गलत है और व निर्दोष है। कोर्ट ने विष्णु को बाइज्जत बरी करने का भी आदेश सुनाया। कोर्ट ने इस फैसलें को सुनाने में काफी देर कर दी।

कोर्ट से रिहा हुए विष्णु ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि जेल में बीतें मेरे 20 साल अब कभी वापस नही आएंगे। उनके कैद की वजह से उसके माता-पिता और दो भाइयों का साथ हमेशा के लिए छूट गया है। वह अपने परिवार में जितनी खुशहाली से रहता था आज वह परिवार पुरी तहर से उजड़ गया है।

विष्णु पर साल 2000 में दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह उसी वक्त से जेल में बंद है। अदलत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत द्वारा सुनाई सज के बाद 2003 में उसे केंद्री कारागार में भेज दिया गया। जहां पर वह 17 साल से बंद था। इन 17 सालों में व लगातार जेल के रसोइया के रूप में काम करता रहा औऱ निपुण रसेइया बन गया। जेल में बिताए समय में विष्णु ने अपने पिता, मां और अपने दो भाईयों को खो दिया। इन घटनाओं से विष्णु परी तरह से टूट गया था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अदालत के फैसले के बाद विष्णु की रिहाई होने वाली है औऱ उसे अब बाहर आकर खुद का ढ़ाबा खोलने की इच्छा है। फिलहाल विष्णु के पास ढ़ाबा खोलने के लिए पर्याप्त पुंजी नही है पर वह पुंजी जमाकर बहुत जल्द खुद का ढाबा खोलने वाला है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles