धर्मांतरण की सूचना पर आगरा में बवाल, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

  • सात लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप
  • पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार
  • केरल और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं सभी आरोपी

आगरा: आगरा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये सातों आरोपी केरल और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक भाषण के दौरान कई महिला और पुरुषों की सभा को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसा रहे थे।

ताजगंज पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया था। उन्होंने इन सातों पर आरोप लगाया था कि ये लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। 

हिंदूवादी संगठन आरोपियों को पकड़कर थाने लाए थे। इतना ही नहीं आरोपी एक धर्म के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहे थे। भाषण के दौरान मौके पर दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


जानकारी के अनुसार ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में द चर्च फैमिली यूपी के तत्वाधान में प्रथम वार्षिक कन्वेंसन डे मनाया जा रहा था। इसी कार्यक्रम में खटीक पाड़ा निवासी सनी बंसवार का आरोप है कि लोगों को सत्संग के लिए बुलाया गया था। सत्संग में काफी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद लोग थे, तभी ईसाई धर्म प्रचारकों ने अपने धर्म का प्रचार करते हुए मौजूद लोगों के धर्म के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मौके पर पहुँच कर जमकर हंगामा काटा और मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की।

ईसाई समाज द्वारा बुलाई गयी इस प्रार्थना सभा की जानकारी पहले ही बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं को लग चुकी थी। विहिप प्रान्त उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, संगठन मंत्री सुनील द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की गयी थी। प्रार्थना सभा में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी शामिल हो गए थे। उन्होंने में सभा में कही गयी बातों को रिकॉर्ड कर वीडियो भी बना लिया और उसके बाद विरोध के साथ हंगामा और मारपीट शुरू की।

बजरंग दल से दिग्विजय नाथ तिवारी और रवि दुबे भी इस घटना में शामिल थे। आरोप है की इस प्रार्थना सभा के आयोजन की मंजूरी भी नहीं ली गयी थी। आयोजक खुद पर लगे आरोपों को गलत बता रहे है,अराजक तत्वों द्वारा मार-पिटाई का आरोप लगा रहे है। फ़िलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles