गाजियाबाद: सगी बहन ही निकली कातिल, खुलासे पर पुलिस भी रह गई हैरान

संक्षेप:

  • लोनी इलाके से लापता शादीशुदा महिला बेबी का मामला
  • कई महीनों बाद हुआ खुलासा, गहरे गड्ढे से लाश की बरामद
  • बहन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी महिला की हत्या

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके से लापता शादीशुदा महिला के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी है, जो मृतक महिला की बहन रेखा बताई जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम जान मोहम्मद उर्फ प्रधान है। जिसने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। लोनी के बॉर्डर कॉलोनी की रहने वाली बेबी नाम की महिला चार महीने पहले लापता हो गई थी। बाद में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।

रविवार को बेबी नामक महिला  का शव लोनी इलाके की पूजा कॉलोनी के एक खाली प्लॉट से ही बरामद कर किया गया। पुलिस आरोपियों को लेकर उस जगह पर पहुंची और खाली प्लॉट में गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढा काफी गहरा था। जिसमें लाश को दबाया गया था। लाश मिलने की गुंजाइश बेहद कम थी, लेकिन आरोपियों ने जब खुद बताया, कि यहां पर लाश है। तब गड्ढा खोदा गया और लाश निकाली गई।

बताया जा रहा है कि मृतक बेबी की  के साथ बहन रेखा का जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा था और यह रेखा ही जान मोहम्मद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रेखा का पति कुछ समय पहले मर गया था। जिसकी जिम्मेदार भी वह मृतक बेबी को मानती थी। घटना के दिन जान मोहम्मद के घर पर एक ताबीज लेने के लिए मृतका बेबी गई थी, क्योंकि जान मोहम्मद बतौर तांत्रिक भी काम करता था।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


जान मोहम्मद के घर पर ही रेखा ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बेबी का गला दबा दिया था और पूजा कॉलोनी के प्लॉट में रेखा ने लाश को दफना दिया था। मामले का खुलासा हुआ और बेबी की लाश को बरामद करके बहन रेखा समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।